Uttarakhand Land Registry: इस बात से आप इनकार नहीं कर सकते कि उत्तराखंड एक खूबसूरत जगह है और बहुत से लोग यहां अपना घर बसाने का सपना देखते हैं. देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे शहरों में अपना घर बन जाए तो क्या बात हो. अगर आप भी ऐसे खयालात रखते हैं और उत्त्राखंड में अपना मकान, जमीन या फ्लैट खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको इसके लिए अपनी जेब पर ज्यादा बोझ डालना होगा.
जी हां, क्योंकि उत्तराखंड की सरकार ने घर की रजिस्ट्री फीस 25000 से बढ़ा कर 50000 रुपये कर दी है.
10 साल बाद बढ़ाया चार्ज
बता दें कि राज्य सरकार ने ये बढ़ोतरी करीब 10 साल के बाद की है. करीब 10 साल से रजिस्ट्री की फीस 25000 रुपये चली आ रही थी. इसके सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है. बता दें कि नोटिफिकेशन जारी होते ही नए नियम लागू कर दिए गए हैं.
Gold Price Today: महंगा या सस्ता हुआ सोना? जानें क्या है आपके शहर में आज का भाव
महंगा हो जाएगा घर और जमीन खरीदना
रजिस्ट्री फीस बढ़ने के बाद अब लोगों को जमीन या घर खरीदने के लिए एक्स्ट्रा खर्च करना होगा. यानी अब रजिस्ट्री के लिए उन्हें 25000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे.
दूसरे राज्यों से फिर भी कम
बता दें कि उत्तराखंड में भले ही रजिस्ट्री फीस बढ़ा दी गई है, लेकिन अब भी ये कई अन्य राज्यों के मुकाबले कम ही है. जैसे कि उत्तर प्रदेश में प्रोपर्टी की कीमत का 1 फीसदी रजिस्ट्री फीस के रूप में जाता है. यानी रजिस्ट्री फीस की कोई सीमा नहीं है. यह इस बात पर निर्भर करती है कि प्रोपर्टी की कीमत कितनी है. ऐसे में उत्तराखंड में अधिकतम रजिस्ट्री की फीस 50000 रुपये ही है, प्रोपर्टी चाहे जितनी भी महंगी क्यों न हो.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
11 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
12 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
13 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
14 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
15 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
20 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
20 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines