भारत में अमेजन ने क्रिकेट को प्रति लगाव को देखते हुए अपने स्पोर्ट्स चैनल की शुरुआत की है। कंपनी ने इसके लिए फैनकोड के साथ पार्टनरशिप की है। यानी अब आप जियो सिनेमा, डिज्नी+हॉटस्टार के बाद अमेजन के प्राइम वीडियो प्लेटफॉर्म पर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। इस पर क्रिकेट के साथ-साथ वॉलीबॉल, कबड्डी के मैच का भी मजा दर्शकों को मिलेगा। फैनकोड पहले से ही कई स्पोर्ट्स लीग के राइट्स अपने पास लिया हुआ है। जिसके सीधा एक्सेस अब अमेजन प्राइम यूजर्स को मिल जाएगा।
अगले सालों में अमेजन पर दिख सकता है विश्व कप
हालांकि अभी फैनकोड के पास ICC क्रिकेट के किसी भी मुकाबले के लिए राइट्स नहीं है, इसलिए अमेजन को इसके लिए पहले राइट्स लेने होंगे। भारत की बात करें तो यहां पर डिज्नी+हॉटस्टार के पास टीवी के साथ OTT के अधिकार मौजूद हैं। फिलहाल अभी विश्व कप 2023 स्टार अपने सभी चैनलों पर दिखा रहा है।
अभी ये हैं फैनकोड के पास अधिकार
सवाल ये कि फैनकोड के पास किस मैचों का अधिकार अभी है, तो कंपनी के पास क्रिकेट में वेस्टइंडीज के दौरों के साथ EFL, महिला BBL, अंडर-17 Fifa World Cup के साथ AFC चैंपियन लीग के अधिकार मौजूद हैं। साथ ही साल के अंत तक क्रिकेट में फैनकोड कई सारी अहम सीरीज अपने साथ जोड़ने में सफल रह सकता है। कीमत की बात करें तो अभी 249 रुपए का साल भर के लिए प्राइम यूजर्स अपने अकाउंट में इसे ऐड ऑन करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- टाइम से लोन चुकाने पर भी गिरता है CIBIL Score, जानें क्या है पूरा मामला
जियो के साथ डिज्नी+स्टार को मिल सकती है टक्कर
अमेजन प्राइम के इस मार्केट में आने के बाद से जियो और डिज्नी+हॉटस्टार को आने वाले समय में टक्कर मिल सकती है। विश्व कप 2023 के बाद से कई बड़ी सीरीज खेली जानी हैं, जिस पर अमेजन के साथ फैनकोड की नजर जरूर होगी। फैनकोड के इतिहास की बात करें तो अभी तक 45,000 घंटे से ज्यादा के लाइव मैच अपने दर्शकों को दिखा चुका है।
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
2 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
3 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
6 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
8 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
9 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
10 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
10 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
11 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
12 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines