Post Office Scheme: आज के समय में नौकरीपेशा हो या फिर बिजनेसमैन सभी अपनी कमाई का कुछ हिस्सा ऐसी जगह लगना पसंद करते हैं जो बाद में एक अच्छा रिटर्न दे सके। निवेश करने के लिए कई लोग फिक्स डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड या अन्य तरह के स्कीमों को अपनाते हैं। हालांकि, म्यूचुअल फंड या शेयर बाजारों में निवेश करना जोखिमों के अधीन होता है। इसलिए अगर आप भी बिना किसी रिस्क के निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए पोस्ट ऑफिस की योजनाओं को अपना सकते हैं। पोस्ट ऑफिस के पास कई स्कीमें हैं जो लोगों द्वारा बेहतर रिटर्न के लिए पसंद की जाती है। आज हम आपको उन्हीं में से एक पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम के बारे में बताते जा रहे हैं, जो आपके पैसे को सिर्फ 115 महीनों में दुगना कर सकती है।
ये है पोस्ट ऑफिस की सुपरहिट स्कीम
डाकघर में हर उम्र के वर्गों के लिए बचत योजनाएं उपलब्ध हैं और उनमें से कई काफी लोकप्रिय हैं। इनमें से एक किसान विकास पत्र योजना है। इस स्कीम में आप सिर्फ 1000 रुपये की शुरुआत से निवेश कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये के गुणक में निवेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Retirement Planning: कैसे करें निवेश कि रिटायरमेंट पर मिलेगा छप्पर फाड़ रिटर्न? जानिए
मिलेगा 7.5% का ब्याज
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में आपको ब्याज के जरिए अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ये आपके पैसों को कुछ ही महीनों में दुगना कर सकती है। सरकार द्वारा इस स्कीम में ब्याज दर को भी बढ़ा दिया गया है। पहले ये स्कीम 7 प्रतिशत ब्याज के साथ थी, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 7.5% कर दिया गया है। इंटरेस्ट रेट को 1 जुलाई 2023 से बढ़ाया गया है।
115 महीनों में निवेश के पैसे होंगे दुगने
इसी साल की शुरुआत में सरकार ने साल 2023 में किसान विकास पत्र की मैच्योरिटी अवधि को बढ़ाकर 120 महीने कर दिया था, जिसकी पहले अवधि 123 महीनों की थी। हालांकि, इसे अब कम करके 115 महीने कर दिया गया है, जिससे आपके पैसे इतने महीनों में ही दोगुने हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- RBI का बड़ा फैसला! नहीं लौटाया घर का कागज तो बैंक को देना पड़ेगा रोजाना 5 हजार का हर्जाना
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 hr agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
2 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
3 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
5 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
6 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
7 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
8 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
20 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines