How to Activate Inactive PMJAY Account: केंद्र सरकार देश के गरीबों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए कई तरह की योजनाओं की शुरुआत करती रहती है, जिनमें से कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं जो उनके लिए आर्थिक मदद के तौर पर काम आती हैं। इनमें से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन धन योजना (Prime Minister Narendra Modi Jan Dhan Yojana) है। इसका फायदा लाखों-करोड़ों लोग उठा रहे हैं।
PMJAY अपडेट से पता चला है कि 10 करोड़ जनधन बैंक खाते को बंद कर दिया गया है। अगर आप भी उन खाताधारकों में से एक हैं जिनका खाता प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खुला हुआ है और बंद हो चुका है तो इसे फिर से चालू करने के लिए आप आसान स्टेप्स को फॉलों कर सकते हैं।
क्यों Inactive हुआ PMJAY Account?
जानकारी के अनुसार 10 करोड़ जन धन बैंक खाते इनएक्टिव किए गए हैं, जिनमें लोगों के कुल 12,779 करोड़ रुपये है। इन बंद खातों में 5 करोड़ खाते महिलाओं के नाम से हैं। आंकड़ों के मुताबिक 51 करोड़ से अधिक पीएमजेएवाई बैंक खाते हैं। अगर आपका भी जन धन बैंक खाता बंद हो चुका है तो इसके पीछे का कारण केवाईसी अपडेट न होना हो सकता है।
इसके अलावा खाते को इनएक्टिव करने की वजह ट्रांजैक्शन का न होना भी हो सकता है। दरअसल, आरबीआई के नियम के मुताबिक अगर किसी के बैंक खाते में 2 साल या उससे ज्यादा समय होने पर खाताधारक कोई लेनदेन नहीं करता है तो खाते को इनएक्टिव कर दिया जाता है। ऐसी परिस्थिति में बैंक खाते में पैसे आते हैं लेकिन निकल नहीं सकते हैं।
आप वीडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री जन धन योजना के 10 बड़े फायदों के बारे में जान सकते हैं।
कैसे चालू करें बंद बैंक खाता?
बैंक खाते को फिर से चालू करने के लिए आपको अपने बैंक ब्रांच जाना होगा। यहां पर अपना आधार कार्ड, एक तस्वीर और पैन कार्ड को जमा करना होगा। केवाईसी अपडेट (KYC Update) करवाने के बाद आपका बंद अकाउंट फिर से चालू हो सकता है। बता दें कि बंद खाते को फिर से चालू करवाने के लिए खुद खाताधारक को बैंक जाना पड़ता है।
संबंधित खबरें
PM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
26 mins agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
1 hr agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
2 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
4 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
5 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
9 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
9 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
9 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines