अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयात पर लगाए गए टैरिफ ने विश्व भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट ला दी है। भारत इससे अछूता नहीं है। सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे निवेशकों में घबराहट का माहौल है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस वैश्विक संकट को भारत एक सुनहरे अवसर में बदलने को तैयार है। उन्होंने कहा कि एक ओर पूरी दुनिया टैरिफ युद्ध से प्रभावित हो रही है। इस दौरान भारत स्वयं को एक भरोसेमंद और स्थित आर्थिक शक्ति के तौर पर पेश करने का मौका है।
नियमों का उल्लंघन करने वाली शक्तियों को रोकना होगा
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने चीन पर भी जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सस्ते श्रम का शोषण, वैश्विक व्यापार नियमों का उल्लंघन, छिपी हुई सब्सिडी ही चीन की सफलता की नींव रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक संतुलन बनाए रखने के लिए निष्पक्ष मूल्य निर्धारण और ईमानदार व्यापार प्रतिक्रियाएं जरूरी हैं। गोयल ने कहा कि ऐसे माॅडल जो बहुपक्षीय व्यापार नियमों का उल्लंघन करते हैं उन्हें रोकना होगा। जब विश्व बाजार में ईमानदार और समान अवसर नहीं मिलेंगे तो यह संकट और गहरा सकता है।
ये भी पढ़ेंः भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने लगाई लंबी छलांग, 5 महीने में 665.396 अरब डॉलर पर पहुंचा
भारत पूरी तरह तैयार
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय उद्योगों को राष्ट्रवाद की मूल भावना को ध्यान में रखकर काम करना होगा। उन्होंने पीएम मोदी के नेशन फस्र्ट और आत्मनिर्भरता वाले दृष्टिकोण की सराहना की थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम इतिहास के उस मोड़ पर खड़े हैं, जहां पर भारत मौजूदा स्थिति को अवसर में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमें एक-दूसरे को समर्थन देने की जरूरत है। हमें राष्ट्रवादी दृष्टिकोण रखना होगा। पीएम नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र प्रथम की बात करते हैं जब वे 2047 तक विविध भारत की बात करते हैं। इसके साथ ही उनका ध्यान और सतत और समावेशी विकास की ओर बात करते हैं।
पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे पास 1.4 बिलियन लोगों के उपभोक्ता आधार का बड़ा लाभ है, जो दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। गोयल ने कहा कि वर्तमान उथल-पुथल का कारण 1990 के दशक के अंत में डब्ल्यूटीओ में चीन का प्रवेश है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों को यकीन था कि चीन खुद को सुधारेगा और अपनी प्रक्रियाओं को बदलेगा। अपनी अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता लाएगा। वैश्विक अर्थव्यवस्था में निष्पक्ष शर्तों पर काम करेगा।
ये भी पढ़ेंः GeM ने स्टार्टअप इंडिया को बनाया सशक्त, 38500 करोड़ रुपये की खरीद, 30000 स्टार्टअप जुड़े
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
14 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
15 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
16 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
17 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
18 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
20 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
21 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
21 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
22 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines