PF account: आयकर विभाग ने उन करदाताओं को चेतावनी जारी की है जिन्होंने अभी तक अपने पैन को अपने आधार से लिंक नहीं कराया है। कर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट के अनुसार, ‘सभी पैन धारक, जो अधिसूचना संख्या 37/2017, दिनांक 11 मई, 2017 के अनुसार छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं और अभी तक अपने आधार को पैन से लिंक नहीं किया है, उनसे अनुरोध है कि इसे तत्काल करें। ऐसा करने में विफल रहने पर अनलिंक्ड पैन निष्क्रिय हो जाएगा।’
पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। आयकर विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यही चेतावनी जारी की है। ट्वीट में लिखा है, ‘आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार, सभी पैन धारकों के लिए, जो छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं, 31.3.2023 से पहले अपने पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। 1.4.2023 से, अनलिंक किया गया पैन निष्क्रिय हो जाएगा। जल्द ही आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। देर न करें, इसे आज ही लिंक करें!’
आधार को PF खाते से लिंक नहीं किया तो?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अगर आप अपने आधार को पीएफ खाते से लिंक नहीं कराते हैं तो आप पीएफ खाते से जुड़े कुछ खास सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने सभी पीएफ खाताधारकों के लिए आधार को पैन से जोड़ने के लिए 31 मार्च, 2023 की तारीख तय की है। अगर आप इस समय सीमा के अंदर ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पीएफ अकाउंट डिएक्टिवेट भी किया जा सकता है।
पहले दी जा चुकी है ये चेतावनी
बता दें कि लिंक करने की पहले की तारीख निकल चुकी है, जिसके बाद समय सीमा और बढ़ाई गई थी। इससे पहले सदस्य सेवा पोर्टल पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कहा था, ‘यदि आपका UAN आधार संख्या से जुड़ा नहीं है, तो आपका नियोक्ता / प्रतिष्ठान 01.01.2022 से आपके मासिक अंशदान को जमा नहीं कर पाएगा। इसलिए, आपसे अनुरोध है कि अपने आधार को 31.12.2021 को या उससे पहले UAN से लिंक करें, यदि यह पहले से लिंक नहीं है।’ तो ऐसे में यह हिदायत दी जाती है कि अपने PF खाते को भी आधार से जरूर जोड़ें।
UAN को आधार से कैसे लिंक करें
- https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/ पर सदस्य सेवा पोर्टल पर लॉग इन करें।
- ‘Manage’ टैब के तहत ‘KYC’ विकल्प चुनें।
- KYC दस्तावेज जोड़ने के लिए ‘आधार’ विकल्प चुनें।
- स्क्रीन पर आपका नाम वैसा ही दिखेगा जैसा आपके आधार कार्ड पर दिखाई देता है। आधार नंबर दर्ज करना होगा।
UAN को आधार से लिंक करने के लिए, आपको आधार-आधारित प्रमाणीकरण के लिए अनुमोदन प्रदान करने की आवश्यकता होगी। - ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘Save’ चुनें। इसे सेव हो जाने के बाद यह ‘pending KYC’ के अंतर्गत दिखाई देगा। आपके नियोक्ता को आपके UAN को आधार से जोड़ने के लिए अपनी सहमति देनी होगी।
आधार को पैन कार्ड से लिंक कैसे करें?
- आयकर की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग ऑन करें
- क्विक लिंक सेक्शन में जाएं और लिंक आधार पर क्लिक करें
- एक नई विंडो दिखाई देगी, अपना आधार विवरण, पैन और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ‘I validate my Aadhar details’ के विकल्प का चयन करें
- आपको अपने पंजीकृत नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा। इसे भरें और ‘Validate’ पर क्लिक करें।
- जुर्माना भरने के बाद आपका पैन आपके आधार से लिंक हो जाएगा।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
13 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
14 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
15 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
16 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
16 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
19 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
19 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
20 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
1 day agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines