Will Paytm FASTag Stop Working After February 29 What Is Truth: पेटीएम को 31 जनवरी को बड़ा झटका लगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को फरवरी के अंत तक अपनी प्रमुख भुगतान सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया। ऐसे में लोगों के मन में यह विचार आने लगा कि पेटीएम का फास्टैग काम करेगा या नहीं? क्या उन्हें नया फास्टैग खरीदना पड़ेगा? आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं…
29 फरवरी तक काम करेंगी पेटीएम सेवाएं
बता दें कि पेटीएम की सभी सेवाएं 29 फरवरी तक सामान्य रूप से काम करेंगी। फास्टैग एक यूनिक यूपीआई आईडी के साथ आता है। पेटीएम फास्टैग यूजर्स के लिए यह यूपीआई आईडी सीधे पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) से जुड़ी हुई है।
RBI ने Paytm को दिए निर्देश
आरबीआई ने पेटीएम को निर्देश दिया है कि वह नए कस्टमर्स को जोड़ना बंद कर दे। आरबीआई के आदेश के मुताबिक, पेटीएम यूजर्स 29 फरवरी के बाद अपने खाते से लेनदेन नहीं कर सकते। इसके साथ ही, फास्टैग जैसी सेवाएं भी 29 फरवरी के बाद बंद हो सकती हैं। यानी आप इस महीने की समय सीमा के बाद फास्टैग आईडी को टॉप-अप नहीं कर सकते हैं। हालांकि, 29 फरवरी तक मौजूदा बैलेंस का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: RBI के एक्शन के बाद क्या होगा Paytm का रिएक्शन, इसका क्या और कैसे असर पड़ेगा?
पेटीएम ने अफवाहों को किया खारिज
हालांकि, पेटीएम ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। उसने कहा है कि पेटीएम फास्टैग पर मौजूदा शेष राशि का उपयोग जारी रख सकते हैं। हमने पिछले दो सालों में अन्य बैंकों के साथ मिलकर काम करने की अपनी यात्रा शुरु की है, जिसे अब हम तेज करेंगे।
29 फरवरी के बाद फास्टैग आईडी का क्या होगा?
हालांकि, पेटीएम ने इस पर कोई बयान नहीं दिया कि 29 फरवरी के बाद फास्टैग आईडी का क्या होगा। ऐसी संभावना है कि पेटीएम अन्य बैंकों के साथ अपनी फास्टैग सेवा के लिए पार्टनरशिप कर सकता है। इससे पेटीएम फास्टैग का यूज जारी रह सकता है।
यह भी पढ़ें: Paytm दे रहा iPhone 15 जीतने का मौका! जानिए कैसे उठाएं इस ऑफर का फायदा?
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
2 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
3 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
4 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
5 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
6 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
7 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
7 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines