How to Link PAN Card with Aadhar Card Online: भारतीयों के लिए पहचान के तौर पर आधार और पैन कार्ड जाना जाता है। कई सरकारी और अन्य कामों के लिए आधार कार्ड जरूरी है। जबकि, फाइनेंशियल कामों के लिए पैन कार्ड का होना जरूरी होता है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से पैन कार्ड को जारी किया जाता है, जो स्पेशल 10 संख्याओं के साथ आता है। पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करना कुछ लोगों के लिए जरूरी है।
हाल ही में इनकम टैक्स ने अपने नए नियमों में पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी कर दिया है। ऐसा न करने पर आपको अधिक टैक्स का भुगतान भी करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं घर खरीदने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए आपको वीडियो के जरिए जानते हैं कि कैसे आप पैन से आधार कार्ड को लिंक कर सकते हैं।
पैन से आधार कार्ड लिंक करना जरूरी
इनकम टैक्स के नए नियमों के मुताबिक पैन-आधार कार्ड को लिंक न करने पर 1 प्रतिशत की बजाए 20 प्रतिशत टीडीएस भरना होगा। इसके अलावा प्रॉपर्टी खरीदने के दौरान भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वीडियो के जरिए जानिए कैसे कितनी भी इनकम होने पर फ्लैट 20% टैक्स रेट कटेगा?
कैसे लिंक करें पैन से आधार कार्ड?
पैन से आधार कार्ड लिंक करने के लिए आपको आयकर विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। लॉगिन करने के बाद आपको पैन से आधार कार्ड को लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा। डिटेल्स को एंटर करके पैन से आधार कार्ड को लिंक किया जा सकेगा। वीडियो के जरिए आप पैन-आधार कार्ड को लिंक करने का तरीका जान सकते हैं।
पैन कार्ड का होना क्यों जरूरी
PAN की फुल फॉर्म परमानेंट अकाउंट नंबर है। इस कार्ड को बैंक खाता खोलने, टैक्स भरने, बैंक से पैसे निकालने, शेयर मार्केट में निवेश करने आदि फाइनेंशियल कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके बिना आपके लिए फाइनेंशियल कामों करने में समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- प्रॉपर्टी खरीदने से पहले लिंक करें PAN-Aadhaar Link
ये भी पढ़ें- Aadhaar Card को फ्री में कैसे अपडेट करें?
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
14 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines