जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक पड़ोसी पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग की जा रही है। भारत के इस गुस्से से पाकिस्तान घबराया हुआ है। इस बीच, पाक के शेयर बाजार में भूचाल आ गया है। 23 अप्रैल की बड़ी गिरावट के बाद आज यानी 24 अप्रैल को भी पाकिस्तानी स्टॉक एक्सचेंज में मातम जैसा माहौल है।
आज इतना टूटा बाजार
पाकिस्तान को डर सता रहा है कि भारत किसी बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे सकता है। इस वजह से निवेशक अपना पैसा मार्केट से निकाल रहे हैं और बाजार धड़ाम हो रहा है। 23 अप्रैल को कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100 इंडेक्स) 1,303.29 अंक (1.10%) टूटकर 1,17,127.06 के स्तर पर बंद हुआ था। आज भी इसमें बड़ी गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में KSE करीब 1000 पॉइंट्स टूट गया है। बाजार में आई दो दिनों की इस गिरावट में पाकिस्तानी निवेशकों के करोड़ों डूब गए हैं।
जमकर हो रही बिकवाली
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई पर्यटकों की जान गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन TRF ने ली है। इसके बाद से माना जा रहा है कि भारत किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे सकता है। इस वजह से पाकिस्तान तनाव में आ गया है। घबराए निवेशक मार्केट में बिकवाली कर रहे हैं। 23 अप्रैल को यूनाइटेड बैंक लिमिटेड (UBL), हब पावर कंपनी (HUBC), हबीब मेट्रो बैंक (HMB), मारी पेट्रोलियम (MARI) और एंग्रो कॉर्प (ENGRO) जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तगड़ी गिरावट देखी गई थी।
…तो बुरे होंगे हाल
उधर, इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में पाकिस्तान के विकास दर अनुमान को घटाकर 2.6% कर दिया है, जो पहले 3 प्रतिशत था। वहीं, रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भी संकेत दिए हैं कि पाकिस्तान की करेंसी पाकिस्तानी रुपया और कमजोर हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसका सीधा असर विदेशी निवेशकों की धारणा पर पड़ा है और वे मार्केट से दूरी बना रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि अगर भारत किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम देता है, तो पाकिस्तानी बाजार इन दो सत्रों से भी बड़ी गिरावट का सामना करेगा।
यह भी पढ़ें – Gold Price Today: आज फिर सस्ता हो गया सोना, अब दांव लगाना कितना सही?
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
2 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
5 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
6 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
7 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
8 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
9 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
10 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
10 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines