Mutual Fund SIP for Child Future: महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में लोगों के लिए आज के साथ कल का सोचना भी जरूरी हो जाता है। ये ही कारण है कि घर में बच्चे के जन्म लेने के साथ ही आगामी जिम्मेदारियों की चिंता पहले सताने लगाती है। इनमें से एक चिंता पढ़ाई-लिखाई की होना आम बात है। अगर आपको भी अपने बच्चे के भविष्य की चिंता है और उन्हें अच्छी पढ़ाई लिखाई करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आज से ही तैयार हो जाएं।
कई लोग अपने कल को बेहतर बनाएं रखने के लिए सबसे सुरक्षित निवेशों में से एक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को अपनाना पसंद करते हैं। जबकि, एक अच्छा रिटर्न पाने के लिए कुछ लोग अपनी सेविंग्स को म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश करना पसंद करते हैं। अगर आप अपने बच्चे का बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं तो हर महीने 4 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं, जो आपको 40 लाख रुपये तक जोड़ने में मदद कर सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
4 हजार रुपये के निवेश से ऐसे जोड़ें 40 लाख रुपये
भले ही म्यूचुअल फंड को बाजार जोखिमों के अधीन माना जाता है, लेकिन पिछले कई सालों में इसकी कई स्कीम ने लोगों को काफी अच्छा रिटर्न भी दिया है। अगर आप हर महीने एसआईपी में 4 हजार रुपये का निवेश करते हैं, तो 20 सालों तक 40 लाख रुपये जोड़ सकते हैं। हालांकि, ये तभी मुमकिन है जब आपको हर साल 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Mutual Funds में करते हैं SIP? तो मोटा रिटर्न पाने के लिए ना करें ये 5 गलतियां!
पढ़ाई के लिए काम आ सकेंगे पैसे
इतने पैसे इकट्ठे हो जाने पर आप उच्च शिक्षा के लिए इन पैसों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो किसी अन्य तरह की आर्थिक दिक्कतों को भी इसके माध्यम से पूरा कर सकते हैं। आपके द्वारा एसआईपी में हर महीने 4 हजार रुपये निवेश करना 20 सालों के बाद एक अच्छा सौदा हो सकता है।
Disclaimer: म्यूचुअल फंड को बाजार जोखिमों के अधीन माना जाता है। इसलिए आपको इसमें निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसा न करने पर आपको घाटा भी हो सकता है।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
32 mins agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 hr agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
3 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
15 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
19 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
20 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
22 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines