हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Multibagger Stock: 16000% रिटर्न, 1 लाख रुपये बन गए 1.6 करोड़ - निवेशक हुए मालामाल!

Multibagger Stock: शिलचर टेक्नोलॉजीज ने पिछले पांच साल में 16000% से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को भारी मुनाफा दिया है और निवेशकों का पैसा कई गुना बढ़ा दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में शानदार प्रॉफिट और राजस्व वृद्धि भी दर्ज की है।

विज्ञापन
Multibagger Stock

Multibagger Stock: शेयर बाजार में कई ग्लोबल कारणों से उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन बाजार की अस्थिरता के बीच कई ऐसे स्टॉक्स भी हैं जो लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न दे सकें। शिलचर टेक्नोलॉजीज ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक बनकर उभरा है, जिसने निवेशकों को जबरदस्त फायदा दिया है। आइए जानते हैं इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को कैसे मालामाल किया है…

Shilchar Technologies: 1 लाख बन गए 1.61 करोड़

पाँच साल पहले शिलचर टेक्नोलॉजीज के शेयर लगभग ₹30 के आसपास थे। अगर कोई निवेशक उस समय इस शेयर में ₹1 लाख का निवेश करता और इसे पाँच साल तक रखता, तो आज उसकी रकम लगभग ₹1.61 करोड़ हो जाती। यह लगभग 16000% का असाधारण रिटर्न है। ऐसे रिटर्न बहुत कम स्टॉक्स ही देते हैं, इसलिए इसे मल्टीबैगर स्टॉक कहा जाता है।

Shilchar Technologies Share Price History

केवल लंबी अवधि में ही नहीं, बल्कि शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए भी यह स्टॉक लाभकारी रहा है। 9 जुलाई को बाजार बंद होने से पहले के BSE डेटा के अनुसार, पिछले तीन महीनों में कंपनी के शेयर लगभग 80% बढ़ गए हैं, जबकि एक साल के भीतर शेयर में 37% की तेजी देखी गई है। पिछले दो सालों में इस स्टॉक ने 800% तक रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा कई गुना कर दिया है।

Shilchar Technologies Q4 FY25

हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिनमें शानदार वृद्धि देखी गई है। कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 121.26% बढ़कर ₹55.36 करोड़ हो गया है। साथ ही ऑपरेशनल रेवेन्यू में भी 119.1% की वृद्धि हुई और यह ₹231.86 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि कुल खर्चों में भी बढ़ोतरी हुई है। कुल व्यय में 116.3% की वृद्धि दर्ज हुई है, जिसमें सामग्री लागत 106.71% बढ़कर ₹150.30 करोड़ हो गई है।

Shilchar Technologies: क्या करती है कंपनी

शिलचर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भारत के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स, दूरसंचार, बिजली और वितरण ट्रांसफार्मर निर्माता में से एक है। इसकी स्थापना 1990 में खासतौर पर आर-कोर ट्रांसफार्मर बनाने के उद्देश्य से हुई थी। कंपनी ने 1995 में फेराइट ट्रांसफार्मर निर्माण की शुरुआत की।

Disclaimer: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे निवेश से जुड़ी सलाह के रूप में न लें। न्यूज़ 24 डिजिटल सभी पाठकों को सलाह देता है कि किसी भी तरह का वित्तीय निर्णय लेने से पहले अपने विश्वसनीय वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें