Milk Price Hike: नए साल 2023 से पहले आम आदमी पर एकबार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। मदर डेयरी ने दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। दर डेयरी ने एनसीआर में फुल-क्रीम, टोंड और डबल टोंड दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है
मदर डेयरी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केवल गाय के दूध और टोकन वाले दूध कीमतों में फिलहाल किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में पिछले दो महीने से लगातार हो रहे उछाल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने मीडिया में जारी बयान में कहा “डेयरी उद्योग कच्चे दूध की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई।
इस बढ़ोतरी के साथ फुल क्रीम दूध की कीमत 64 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं टोंड 51 की जगह 53 रुपये में मिलेगा। जबकि डबल टोंड की कीमत अब 45 की जगह 47 रुपये हो जाएगी। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी द्वारा 30 लाख लीटर दूध की आपूर्ति की जाती है। मौजूदा बढ़ोतरी फुल क्रीम, टोंड व डबल टोंड में है। जबकि गाय का दूध और टोकन दूध की कीमतें यथावत रखी गई है।
गौरतलब है कि इस साल मदर डेयरी द्वारा दूध के दाम में यह 5वीं बढ़ोतरी है। इस साल मार्च में फुल क्रीम का दाम 57 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 66 रुपये में मिल रहा है। इस तरह 10 महीने में अब तक फुल क्रीम के दाम में 9 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इसी तरह टोंड और डबल टोंड के दाम में भी छह-छह रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
4 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
5 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
6 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
6 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
8 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
9 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
21 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines