Google searches for businesspeople in 2025 : साल 2025 में ओवरऑल सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला जो नाम रहा वो म्यूजिशियन d4vd (डेविड एंथनी बर्क) था. डेविड एंथनी बर्क का सर्च स्पाइक दरअसल उनके म्यूजिक के बजाय एक क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन से जुड़ा था.लेकिन लोगों ने साल 2025 के दौरान कारोबारी जगत के दिग्गजों में भी दिखाई. आइये जानते हैं कि साल 2025 में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा किस बिजनेस पर्सनैलिटी के बारे में सर्च किया? आपको बता दें कि Google की ईयर इन सर्च लिस्ट अक्सर पिछले साल की तुलना में ओवरऑल सर्च वॉल्यूम के बजाय सर्च इंटरेस्ट में सबसे बड़े स्पाइक वाले टॉपिक और पर्सनैलिटी को हाईलाइट करती हैं.
गूगल सर्च में पूरे साल छाए रहे ये कारोबारी
एलन मस्क
टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO और X के मालिक 2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले बिजनेस लीडर्स में से एक थे. इस साल वो हाई-प्रोफाइल राजनीतिक मामलों में भी शामिल थे, इसलिए इस साल मस्क खूब चर्चा में रहे. डोनाल्ड ट्रम्प को सपोर्ट करने से लेकर US सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी या DOGE का नेतृत्व करने और US राष्ट्रपति के साथ उनके रिश्ते खराब होने तक एलन मस्क को लोगों ने पूरे साल खूब सर्च किया. AI में उनके वेंचर्स, जिसमें xAI का चैटबॉट ग्रोक भी शामिल है, साथ ही उनकी कंपनियों की स्पेस एक्सप्लोरेशन और इलेक्ट्रिक गाड़ियों में उपलब्धियां भी काफी चर्चा में रहीं. उनके दुनिया के पहले खरबपति बनने की भी खबरें थीं, जिससे उनके बारे में सर्च करने वालों की दिलचस्पी और बढ़ गई.
जेन्सेन हुआंग (NVIDIA)
जेन्सेन हुआंग को AI में अपनी लीडरशिप की वजह से ज्यादा पहचान मिली. लोगों ने उनके बारे में जानने में दिलचस्पी दिखाई.
सैम ऑल्टमैन (OpenAI)
सैम ऑल्टमैन AI क्रांति में एक अहम व्यक्ति थे और चर्चा का एक बड़ा विषय थे.सैम ऑल्टमैन को भी उनके चैटजीपीटी के कारण चर्चा में बने रहे.
मार्क जकरबर्ग (मेटा)
मार्क जकरबर्ग “मेटावर्स गैंबल” के आगे बढ़ने के साथ-साथ लोगों का ध्यान खींचते रहे.
जेफ बेजोस (Amazon, Blue Origin)
ई-कॉमर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और स्पेस टूरिज्म के कारण जेफ बेजोस लगातार सर्च किए जाने वाले व्यक्ति बने रहे. इसके अलावा वो अपनी शादी के कारण भी चर्चा में रहे.
बर्नार्ड अरनॉल्ट (LVMH)
लग्जरी सामान सेक्टर में बर्नार्ड अरनॉल्ट की प्रमुखता बनी रही. फोर्ब्स की लिस्ट में ऊपर पायदान पर चढ़ते हुए बर्नार्ड लोगों के बीच उत्सुकता का केंद्र बने रहे.
लिंडा याकारिनो
याकारिनो, जिन्होंने इस साल X के CEO का पद छोड़ दिया था, साल 2025 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों में से एक थीं. मार्च 2025 में एलन मस्क की AI कंपनी, xAI द्वारा X के अधिग्रहण के बीच उनका जाना विवादों में रहा. X के आसपास के कॉर्पोरेट ड्रामे ने लोगों और मीडिया का काफी ध्यान खींचा, जिससे वह 2025 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बिजनेस पर्सनैलिटी में से एक बन गईं.
लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन (Alphabet/Google)
Alphabet के टेक वेंचर्स में अपने लगातार प्रभाव के कारण दोनों सर्च में बने रहे.
संबंधित खबरें
RBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
2 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 hrs agoRBI के फैसले के तुरंत बाद खुशखबरी, FD पर मिलेगा 8.25% तक का तगड़ा ब्याज
6 hrs agoरेपो रेट बढ़ने के बाद बड़ा सवाल- क्या अभी घर या गाड़ी खरीदना टाल देना चाहिए?
7 hrs agoRBI के 0.25% रेपो रेट बढ़ाने से आपकी EMI कितनी बढ़ेगी? जानिए पूरा कैलकुलेशन
8 hrs agoRBI के फैसले के बाद संभला शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी में घटी गिरावट
9 hrs agoH-1B वीजा नियमों को तोड़ना पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ 10 साल तक का बैन!
9 hrs agoRBI का बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़कर हुआ 5.50%, महंगे होंगे सभी तरह के लोन
10 hrs agoRBI MPC के फैसले से पहले बाजार पस्त! सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा
10 hrs agoप्रॉपर्टी के पेपर असली हैं या नकली? ऑनलाइन ऐसे चेक करें
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines