Mosquito Bite Health Insurance Policy Claim: बरसाती मौसम है और ऐसे में खुद को मच्छरों के डंक से बचाना मुश्किल हो जाता है, जिसके कारण न चाहते हुए हम बीमार भी पड़ सकते हैं। मच्छर के काटने पर होने वाली बीमारियां जैसे- डेंगू और मलेरिया हो सकता है। ऐसे में कई बार उन लोगों का सवाल रहता है जिन्होंने हेल्थ इंश्योरेंस ले रखा होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्होंने हेल्थ इंश्योरेंस ले रखा है और ये जानना चाहते हैं कि मच्छर के काटने पर होने वाली बीमारी के दौरान क्लेम मिलता है या नहीं? आइए जानते हैं।
क्या डेंगू या मलेरिया बीमा द्वारा कवर किया जाता है?
जी हां, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में डेंगू का बुखार और मलेरिया का कवर मिलता है। हालांकि, सभी पॉलिसी कंपनियों के नियम और शर्तें अलग-अलग होती हैं। अलग-अलग पॉलिसी में विभिन्न कवरेज मिलता है। कई हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में डायग्नोस्टिक टेस्ट, दवाओं से लेकर अस्पताल में भर्ती होना या फिर डेंगू बुखार का इलाज भी शामिल होता है।
स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि उसमें क्या-क्या कवर किया जा रहा है। इस बात का खास ध्यान रखें कि कितने रुपये के प्रीमियम के साथ आपको कितनी बीमारियों का कवर मिल रहा है।
ये भी पढ़ें- Health Insurance क्लेम करते हुए भूलकर भी न करें यह काम, हो सकते हैं Reject
मौसमी संक्रामक बीमारियों में से एक है डेंगू और मलेरिया
बरसाती मौसम के अलावा अन्य मौसम में कई बीमारियां ऐसी हैं जो इन्फेक्शन के कारण होती हैं, जिनका क्लेम हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी से लिया जाता है। पॉलिसीबाजार की एक हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम स्टडी पर अगर गौर करें तो उसमें जानकारी दी गई है कि मौसमी बीमारियों के कुल क्लेम में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां भी शामिल हैं। मच्छरों से होने वाली इन बीमारियों के इलाज में आमतौर पर 50 हजार रुपये से डेढ़ लाख रुपये तक का खर्च आता है।
स्टडी में इस बात की भी जानकारी दी गई कि जुलाई और अगस्त महीने में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से जुड़े हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम में बढ़ोतरी हो जाती है। इसकी वजह ये है कि इन महीनों में बरसात ज्यादा होती है और साफ-सफाई न होने या पानी के भरने पर मच्छर पनपते हैं।
हेल्थ क्लेम में डेंगू और मलेरिया का कितना हिस्सा?
मौसमी बीमारियों में मच्छरों से होने वाली समस्या का हिस्सा 15 प्रतिशत है। जबकि, कुछ डाटा बताते हैं कि मौसमी क्लेम में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य इन्फेक्शन का हिस्सा 18 प्रतिशत है। मौसमी बीमारियों में कुछ क्लेम एलर्जी के भी होते हैं जिनकी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें- किस उम्र में बीमा करवाने पर ज्यादा फायदा? समझ लें पॉलिसी का कैलकुलेशन?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
9 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
11 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
15 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
17 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
17 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
18 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines