Money Saving Formula: आज के समय में महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि इंसान जो कमाता है उसमें घर चलाना ही इतना मुश्किल हो जाता है कि वो आगे के लिए क्या ही सेविंग्स करेगा? ऐसे में हर किसी व्यक्ति को सेविंग्स करने का फॉर्मूला चाहिए होता है। चलिए आज हम आपको ऐसे फॉर्मूले के बारे में बताते हैं कि अगर आप उस हिसाब से चलें तो जल्द ही करोड़पति बन जाएंगे।
कैसे काम करता है ये फॉर्मूला ?
ये फॉर्मूला अप्लाई होता है आपकी हर महीने की इनकम से। इसका नाम है 50:30:20 फॉर्मूला। चलिए इसे सबसे पहले 3 भागों में तोड़ते हैं। सबसे पहले आता है, 50 यानी आपकी सैलरी का 50 फीसदी हिस्सा ज़रूरी खर्चों के लिए निकाल लें। फिर 30 फीसदी हिस्सा अपने और अपने परिवारवालों पर होने वाले खर्चों के लिए निकाल लें और आखिर में अपनी इनकम का 20 फीसदी हिस्सा कुछ भी करके बचा लें।
इस तरह आप देखेंगे कि आपकी इनकम कि सेविंग्स में कितनी ज्यादा बढ़ोत्तरी होती है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ Paytm, Google Pay ही नहीं इन 10 UPI Platforms से आप भेज सकते हैं पैसे, देखिए पूरी लिस्ट
उदाहरण से समझें
उदाहरण से समझें तो अगर आप एक कंपनी में नौकरी करते हैं और आपकी हर महीने की सैलरी 80 हज़ार है तो उसका 50 फीसदी यानी 40 हज़ार ज़रूरी खर्चों के लिए निकाल लें, फिर 30 प्रतिशत यानी 24000 रुपये घर के बाकी ज़रूरी खर्चों के लिए निकाल लें और आखिर में सैलरी का 20 प्रतिशत यानी 16000 अपनी बचत में ड़ाल दें। इस तरह आप हर महीने अपनी 80 हज़ार की सैलरी में से 16000 बचा सकते हैं।
अगर आप हर महीने 16 हज़ार रुपए एसआईपी में लगाते हैं तो सालाना आप 1,92,000 रुपए निवेश करेंगे।
पैसा बचाने के लिए चलाई जा रही सरकारी स्कीमें
राष्ट्रीय बचत समय जमा खाता
इस सकरारी योजना में आप 1 2 3 और 5 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें कम से कम 1000 और ज्यादा से ज्यादा कितने भी पैसों का निवेश किया जा सकता है। इसके तहत साधारण ब्याज दिया जाता है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
यह भारत सरकार द्वारा समर्थित एक टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट स्कीम है. सरकारी समर्थन के ही कारण इसमें आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है और जोखिम कम रहता है। इसकी ब्याज दर हर तिमाही में वित्त मंत्रालय तय करता है।
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना
ये एक छोटी बचत योजना है जिसमें निवेश की न्यूनतम सीमा 1000 रुपये है। आप इसमें एकल खाते में ज्यादा-से-ज्यादा 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते में 15 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल है और निवेश शुरू करने के एक साल बाद इस अकाउंट को टाइम से पहले बंद भी किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
9 mins agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
2 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
2 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
3 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
17 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
20 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
21 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
22 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
23 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines