Mobile Tariff Plan Hike : 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद मोबाइल का इस्तेमाल करना महंगा हो जाएगा। एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ( Antique Stock Broking) की एक रिपोर्ट के मुताबिक दूरसंचार कंपनियां अपने-अपने टैरिफ प्लान महंगे करने जा रही हैं। टैरिफ प्लान 15 से 17 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं। इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा भारती एयरटेल को होगा। इस कंपनी ने दिसंबर 2021 में अपने प्लान महंगे किए थे। इनमें करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।
एयरटेल को होगा फायदा
रिपोर्ट के मुताबिक टैरिफ प्लान की बढ़ोतरी से भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को अच्छा फायदा होगा। माना जा रहा है कि एयरटेल की कमाई वित्त वर्ष 2026-27 के आखिरी तक प्रति ग्राहक 208 रुपये बढ़कर 286 रुपये हो सकती है। वे यूजर्स जो अपने 2जी प्लान को 4जी प्लान में ले जाना चाहते हैं, उन्हें 10 रुपये देने पड़ सकते हैं। 5जी में अपग्रेड कराने पर 14 रुपये अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि उम्मीद है कि भारती का ग्राहक आधार सालाना लगभग दो फीसदी की दर से बढ़ेगा, जबकि उद्योग की सालाना वृद्धि दर एक फीसदी है।
टैरिफ प्लान 17 फीसदी तक महंगे हो सकते हैं
इतना महंगा हो जाएगा प्लान
अगर टैरिफ की कीमतें 17 फीसदी बढ़ती हैं तो जो प्लान अभी 100 रुपये महीने का है तो वह 17 रुपये बढ़कर 117 रुपये का हो जाएगा। वहीं अगर 84 दिन का कोई प्लान 600 रुपये का है तो यह 702 रुपये का हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : अब Flight में भी चला सकते हैं Internet, Airtel लेकर आया शानदार प्लान
कम हुई वोडाफोन आइडिया की हिस्सेदारी
रिपोर्ट में कहा गया है कि वोडाफोन आइडिया की बाजार हिस्सेदारी सितंबर 2018 के 37.2 फीसदी से गिरकर दिसंबर 2023 में करीब आधी यानी 19.3 प्रतिशत रह गई है। वहीं भारती एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी इस दौरान 29.4 फीसदी से बढ़कर 33 फीसदी हो गई है। जियो की बाजार हिस्सेदारी इस दौरान 21.6 फीसदी से बढ़कर 39.7 फीसदी हो गई है।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
7 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
10 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
11 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
13 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
16 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
19 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
19 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
22 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
23 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines