नई दिल्ली: आम आदमी पर एकबार फिर से महंगाई की मार पड़ी है। अमूल के बाद मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में फुल क्रीम दूध और गाय के दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। मदर डेयरी ने दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।
मदर डेयरी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केवल फुल क्रीम और गाय के दूध के वेरिएंट की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाया गया है। तो वहीं वेरका ने भी पंजाब में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं वेरका ने प्रति किलो 2 रुपए का दाम में इजाफा किया है। बढ़ी हुई दूध की दरें आज से लागू हो गई हैं। लेकिन अमूल ने गुजरात में दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में पिछले दो महीने से लगातार हो रहे उछाल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने मीडिया में जारी बयान में कहा “डेयरी उद्योग कच्चे दूध की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई।
अभी पढ़ें – EPFO Update: पीएफ के ब्याज का पैसा जल्द होगा क्रेडिट, जानें- कैसे चेक करें अपना PF a/c balance
इस बढ़ोतरी के साथ फुल क्रीम दूध की कीमत 61 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है। बता दें इससे पहले अगस्त में प्रसिद्ध दूध ब्रांड ने इनपुट लागत में वृद्धि का हवाला दिया और दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
16 mins agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
1 hr agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
2 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
5 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
5 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
6 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
19 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
19 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines