Look Back 2023 Randstad India Report On Highest Salary: साल 2023 जॉब सेक्टर में उठा-पटक का साल रहा। इस साल में कई कंपनियों ने बड़े पैमाने पर छंटनी की। लोगों को नौकरी से निकाला। कई कंपनियों ने मुनाफा न होते देख कम सैलरी पर लोगों को हायर किया। परमानेंट बेस पर नहीं कॉन्ट्रैक्ट बेस पर लोगों को नौकरी पर रखा। साल 2022 और साल 2023 के आखिर में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल ने ही करीब 50 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। वहीं इसके विपरीत कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा भी किया। इसे लेकर रैंडस्टैड इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार, सलाहकारों, AI विशेषज्ञों, क्लाउड इंजीनियरों और मार्केटिंग गुरुओं को 2023 में सबसे अधिक वेतन मिला। आइए जानते हैं साल 2023 में जॉब को लेकर क्या रुझान रहा?
कंपनियों ने सबसे ज्यादा वेतन करीब 39 लाख दिया
रैंडस्टैड इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोफेशनल सर्विस देने वाली कंपनियां सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली कंपनी बनकर उभरी है। इसके बाद इंटरनेट, ई-कॉमर्स सेक्टर और IT कंपनियों ने सबसे ज्यादा सैलरी कर्मियों को दी। विभिन्न सेक्टरों में काम करने वाले युवाओं को अपनी कंपनी में शामिल करने की होड़ में ज्यादा वेतन ऑफर किया गया। सैलरी में इजाफा करने वाले शहरों में बेंगलुरु टॉप पर है और उसके बाद मुंबई है। वहीं रिपोर्ट में साल 2024 में भी कर्मचारियों के वेतन में इजाफा किए जाने की भविष्यवाणी की गई है। AI विशेषज्ञों, क्लाउड इंजीनियरों और मार्केटिंग गुरुओं को पछाड़ते हुए कंसल्टेंट्स को 2023 में सबसे ज्यादा सैलरी मिली। प्रोफेशनल सर्विस देने वाली कंपनी ने औसतन 39 लाख रुपये प्रति वर्ष सैलरी दी। इंटरनेट और ई-कॉमर्स कंपनी ने 38 लाख रुपये और IT कंपनी ने 33 लाख रुपये वेतन दिया।
यह भी पढ़ें: Ratan Tata का बर्थडे पर बड़ा ऐलान, Firstcry के सभी शेयर बेचेगी कंपनी; IPO के लिए किया अप्लाई
कंपनियों ने युवाओं को टैलेंट देखकर सैलरी ऑफर की
रैंडस्टैड इंडिया के MD और CEO विश्वनाथ पीएस कहते हैं कि वर्ष 2023 भारत में रोजगार के दृष्टिकोण से गेम-चेंजिंग रहा। मध्यम स्तर के कर्मचारियों को इंटरनेट और ई-कॉमर्स सेक्टर में सबसे अधिक लगभग 23 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन दिया गया। इसके बाद प्रोफेशनल सर्विस देने वाली कंपनी ने लगभग 21 लाख रुपये प्रति वर्ष वेतन दिया। विज्ञापन, मार्केट रिसर्च और जनसंपर्क सेक्टर में सबसे अधिक सैलरी 17 लाख रुपये प्रति वर्ष दी गई। जूनियर लेवल पर 7 लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक की औसत CTC कर्मचारियों को मिली। वहीं इस बढ़ोतरी को लेकर कंपनियों ने तर्क दिया है कि वे युवाओं को उनका टैलेंट देखकर इतनी सैलरी ऑफर कर रही हैं। अगर आज की पीढ़ी इसी तरह मेहनत करके रिजल्ट देती रही तो उम्मीद है कि 2024 में देश के नौकरी बाजार के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण रहेगा।
यह भी पढ़ें: ‘5KM लंबाई, 6 लेन की सड़क’; गंगा नदी पर जानिए कहां और कैसे बनेगा 7वां पुल? मंजूरी भी मिल गई
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
2 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
5 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
6 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
8 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
9 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
9 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
10 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
11 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines