Kisan Vikas Patra: लोग हमेशा ऐसी योजनाओं की तलाश में रहते हैं जो उन्हें भविष्य में अपना पैसा दोगुना करने में मदद करें। इस उद्देश्य के लिए डाकघर ने कई योजनाएं तैयार की गई हैं। सरकार द्वारा डाकघर योजनाएं पेश की जाती हैं, जो निवेश पर सुरक्षित और गारंटीशुदा रिटर्न सुनिश्चित करती हैं। उन योजनाओं में से एक जो आपको अच्छा रिटर्न दे सकती है उसे किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना कहा जाता है। यह योजना 1988 में इंडिया पोस्ट द्वारा शुरू की गई थी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस योजना के पीछे का उद्देश्य लोगों में लॉन्ग टाइम के दौरान वित्तीय स्थिति को अच्छे से बनाए रखना है। इसी साल 1 अप्रैल को सरकार ने इस योजना पर ब्याज दर बढ़ा दी थी।
नए अपडेट के मुताबिक इस स्कीम पर अब रिटर्न 7.5 फीसदी सालाना की दर से मिलेगा। ऐसे में इस स्कीम की अवधि अब 115 महीने या 9 साल 7 महीने होगी। शुरुआत में इस योजना में पैसा दोगुना होने में 120 महीने का समय लगता था। अगर कोई 4 लाख रुपये निवेश करता है तो उसे 115 महीने में 8 लाख रुपये वापस मिलेंगे।
1000 रुपये से भी हो सकती है शुरुआत
इस योजना में न्यूनतम निवेश 1000 रुपये का विकल्प चुना जा सकता है और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। यदि आप एकमुश्त राशि निवेश करना चुनते हैं, तो 115 महीने के अंत तक आपको इसका दोगुना मिलेगा।
सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों को रोकने के लिए 50,000 रुपये या उससे अधिक का निवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए पैन कार्ड प्रमाण अनिवार्य कर दिया है। 10 लाख रुपये और उससे अधिक के निवेश के लिए, आपको सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट और आईटीआर दस्तावेज जैसे आय प्रमाण जमा करने होंगे।
सबसे पहले इस योजना को किसानों के लिए शुरू किया गया था, लेकिन अब यह सभी के लिए खुला है। यह देश के सभी बैंकों और डाकघरों में उपलब्ध है। इस योजना को चुनने के लिए पात्रता यह है कि आवेदक एक भारतीय नागरिक होना चाहिए, 18 वर्ष से अधिक आयु का होना चाहिए। हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) और NRI इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
संबंधित खबरें
पति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
54 mins ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 hr agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
2 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
6 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
7 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
7 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
23 hrs agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoबदल गए आधार अपडेट के नियम! जानें किन 5 सुविधाओं का आसानी से मिलेगा फायदा
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines