बेटी की पढ़ाई और शादी के सपनों को पूरा करने के लिए अब भारी भरकम निवेश की जरूरत नहीं है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ‘कन्यादान पॉलिसी’ के जरिए आप रोजाना सिर्फ ₹121 की बचत से ₹27 लाख तक का फंड तैयार कर सकते हैं। यह स्कीम खास तौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए डिज़ाइन की गई है।
क्या है LIC की ‘कन्यादान पॉलिसी’?
यह LIC की एक लोकप्रिय एंडोमेंट पॉलिसी है जो बचत और बीमा का बेहतरीन संयोजन है। इसे खासतौर पर उन माता-पिता के लिए बनाया गया है जो अपनी बेटी की उच्च शिक्षा, करियर या शादी के लिए आर्थिक रूप से मजबूत फंड बनाना चाहते हैं।
₹121 से ₹27 लाख तक: जानिए पूरा कैलकुलेशन
अगर आप रोजाना सिर्फ ₹121 बचाते हैं, तो महीने में करीब ₹3,600 की छोटी सी बचत से आप अपनी बेटी के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। LIC की ‘कन्यादान पॉलिसी’ के तहत पॉलिसी की कुल अवधि 25 साल की होती है, लेकिन प्रीमियम सिर्फ पहले 22 साल तक भरना होता है। आखिरी 3 साल में कोई किस्त नहीं देनी होती। इस योजना के अंत में लगभग ₹27 लाख की मैच्योरिटी राशि मिलती है। इस रकम से आपकी बेटी अपनी उच्च शिक्षा, करियर की शुरुआत या शादी जैसे बड़े सपनों को आसानी से पूरा कर सकती है।
इस योजना के तहत आप अपनी बेटी के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, जिससे वह अपनी पढ़ाई, करियर या शादी के सपनों को पूरा कर सकती ।
पिता की मृत्यु पर भी सुरक्षा
इस पॉलिसी की सबसे खास बात यह है कि अगर पॉलिसी की अवधि के दौरान पिता का निधन हो जाता है, तो परिवार पर किसी तरह का आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। ऐसी स्थिति में LIC आगे की सभी प्रीमियम किस्तों का भुगतान खुद करता है। साथ ही, दुर्घटना से मृत्यु होने पर परिवार को ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके बावजूद बेटी को पॉलिसी की पूरी मैच्योरिटी राशि समय पर मिलती है।
कौन ले सकता है ये पॉलिसी?
यह पॉलिसी लेने के लिए पिता की उम्र 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए और बेटी की न्यूनतम उम्र 1 साल होनी चाहिए। यह योजना खासतौर पर उन माता-पिता के लिए बहुत उपयोगी है, जो कम आय में भी अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट, बैंकों को भी नहीं मिलेगी राहत! जानिए कहां क्या पड़ेगा असर
23 mins agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त? जानिए असली वजह
1 hr agoGold Rate Fall Today: सस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
2 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? 5-डे वर्किंग वाले वायरल मैसेज की खुली पोल, PIB ने बताया सच
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
6 hrs agoRBI MPC Meeting 2026: आज से शुरू हुई आरबीआई की बैठक! त्योहारों पर महंगी हो सकती है आपकी लोन EMI
6 hrs agoGST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तारी नहीं कर सकेंगे टैक्स अफसर, कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
17 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास, अदाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से शुरू करेगा काम
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines