Narayana Murthy on his wife Sudha Murthy: नारायण मूर्ति आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने इंफोसिस जैसी मशहूर सॉफ्टवेयर कंपनी की स्थापना की। उनकी नेटवर्थ 37000 करोड़ रुपये है। उनके दामाद ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैं। नारायण मूर्ति की जीवन संगिनी का नाम सुधा मूर्ति हैं, जो पेशे से एक लेखक हैं। दोनों अपनी जिंदगी से जुड़ी अनसुनी बातों को लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में, उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।
बिना टिकट ट्रेन में की यात्रा
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान नारायण मूर्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए एक बार ट्रेन में बिना टिकट 11 घंटे तक यात्रा की थी। मूर्ति ने बताया कि वह उम्र अलग थी। हम दोनों प्यार में थे। उन्होंने यह भी कहा कि पति-पत्नी के रिश्ते में सुंदरता तब आती है, जब बच्चे पैदा होते हैं।
सुधा मूर्ति को कंपनी से बाहर क्यों रखा?
इंफोसिस के सह-संस्थापक ने इस दौरान सुधा मूर्ति को कंपनी से बाहर रखने की बात स्वीकार की। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए उस समय के माहौल को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सुधा हम लोगों से कहीं अधिक काबिल हैं। मुझे लगा कि अच्छे कारपोरेट गवर्नेंस का मतलब इसमें परिवार को शामिल नहीं करना है, क्योंकि उन दिनों बच्चे आते थे और कंपनी चलाते थे, जिसकी वजह से बहुत सारे कानूनों का उल्लंघन होता था।
दर्शनशास्त्र के प्रोफेसरों ने बदला दृष्टिकोण
नारायण मूर्ति ने कहा कि मैं अच्छे कारपोरेट प्रशासन के लिए कंपनी में पारिवारिक भागीदारी से बचने में विश्वास करता था। हालांकि, दर्शनशास्त्र के प्रोफेसरों के साथ चर्चा के बाद मैंने अपना दृष्टिकोण बदल दिया। अगर परिवार का कोई सदस्य काबिल है तो उसे उचित प्रक्रियाओं के माध्यम से कंपनी में शामिल होने की अनुमति दी जानी चाहिए।
20 अगस्त 1946 को हुआ जन्म
बता दें कि नारायण मूर्ति का जन्म 20 अगस्त 1946 को हुआ था। उनके दो बच्चे अक्षता मूर्ति और रोहन मूर्ति हैं। उनका पूरा Nagavara Ramarao Narayana Murthy है। उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग और आईआईटी कानपुर से मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी किया।
यह भी पढ़ें:
कैसा है गौतम अदाणी के बेटे करण अदाणी का जीवन, चलाते हैं 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कंपनी
Lakshadweep Tour Tips: लक्षद्वीप घूमने के लिए परमिट जरूरी, यहां से करें अप्लाई
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
29 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
33 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
1 hr agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines