Indian Stock Market: अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने जब से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और एक पेनल्टी लगाने की घोषणा की है, तब से ही भारत के बाजार में अफरा-तफरी का माहौल है। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग ही गिरावट के साथ हुई, जिसमें सेंसेक्स 545 अंक और निफ्टी 160 अंक तक नीचे लुढ़क गया है।
शेयर बाजार की शुरुआत
गुरुवार की सुबह जैसे ही भारतीय शेयर बाजार खुला, उसके आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया। भारतीय शेयर बाजार के दोनों खास इंडेक्स BSE Sensex और NSE Nifty 50 की शुरुआत रेड लाइन के साथ हुई। जहां Nifty 50 सुबह 9.17 बजे तक 0.66% गिर गया और 24,699.1 अंक पर पहुंच गया, वहीं Sensex में 0.71% गिरावट हुई और वह 80,888.01 अंक पर आ गया। इसके अलावा, खास 16 सेक्टरों को भी आज बाजार खुलते ही नुकसान का सामना करना पड़ा। साथ ही स्मॉल-कैप और मिड-कैप के हर एक शेयर में करीब 1.25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
यह भी पढ़ें: भारत ने पहली बार चीन को पछाड़ा, बना अमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति के वाला देश
ट्रंप टैरिफ से निवेशकों में डर का माहौल
शेयर बाजार में आई भारी गिरावट की वजह से निवेशकों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। बाजार खुलने के पहले 10 मिनट में ही निवेशकों को करीब 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वहीं, इस गिरावट के कारण BSE में लिस्टेड कंपनियों की टोटल मार्केट कैपिटल वैल्यू 452 लाख करोड़ रुपये से घटकर 449 लाख करोड़ रुपये रह गई है। इससे स्मॉल और मीडियम कारोबारियों को भी नुकसान की मार लगी है। मालूम हो कि जब से डोनाल्ड ट्रंप ने ये ऐलान किया है कि 1 अगस्त से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और पेनल्टी लगेगी, तब से ही निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
11 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
11 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
12 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
13 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
14 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
15 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines