Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय रेलवे जल्द ही भारत और भूटान के बीच अंतरराष्ट्रीय ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा। केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जानकारी देते हुए कहा कि पड़ोसी देश के बीच ट्रेन भारत के असम से संचालित की जाएगी और इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच पर्यटन में सुधार करना होगा।
पर्यटन को बड़ा बढ़ावा
मामले में चल रही प्रगति के बारे में बात करते हुए, एस जयशंकर ने कहा कि भूटान पर्यटकों की आवाजाही के लिए ‘बहुत उत्सुक’ है। ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, ‘हम भूटान और असम के बीच रेल लिंक पर बातचीत कर रहे हैं क्योंकि भूटान पर्यटकों के लिए और अधिक पॉइंट खोलने के लिए बहुत उत्सुक है और यह असम के लिए बहुत अच्छा है।’
भारत, भूटान के बीच पहला रेलवे लिंक
एक बार पूरा होने पर, यह भारत और भूटान के बीच पहला रेलवे कनेक्शन होगा और 2026 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। इस साल अप्रैल में, भूटान के विदेश मंत्री डॉ तांडी दोरजी ने कहा था कि भूटान सरकार पहले इस परियोजना पर काम करेगी और फिर Samtse, Phuentsholing, Nganglam, और Samdrupjongkhar जैसे अन्य क्षेत्रों को जोड़ने पर विचार करेगी।
इससे पहले, Bhutan Live ने एक रिपोर्ट में कहा था कि भारत और भूटान के बीच रेलवे लिंक का निर्माण शुरू करने के लिए सर्वेक्षण अप्रैल 2023 में पूरा हो गया था और रेलवे लिंक भूटान के गेलेफू और भारत के असम में कोकराझार को जोड़ेगा।
विदेश मंत्री ने कहा कि भारत असम के साथ रेलवे कनेक्टिविटी के लिए भूटान से बातचीत कर रहा है। जयशंकर ने कहा, ‘हम भूटान और असम के बीच रेल लिंक पर बातचीत कर रहे हैं, भूटान पर्यटकों के लिए और अधिक प्वाइंट खोलने के लिए बहुत उत्सुक है और यह असम के लिए बहुत अच्छा है।’
संबंधित खबरें
दूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
36 mins ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
3 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
5 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
6 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
9 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
10 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines