Indian Railways: केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने बुधवार को कहा कि भारतीय रेलवे ने माल ढुलाई में रेलवे की हिस्सेदारी 2030 तक 27 फीसदी से बढ़ाकर 45 फीसदी करने के लिए इस साल लगभग 84,000 बोगियों के लिए अब तक का सबसे ज्यादा ऑर्डर दिया है। ASSOCHAM के एक कार्यक्रम ‘रेल द्वारा माल-ढुलाई-2030 तक 45 प्रतिशत माल ढुलाई में हिस्सेदारी हासिल करने की राह’ में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर को इस साल 1,500 मिलियन टन की अब तक की सबसे अधिक लोडिंग हासिल करने की उम्मीद है।
जरदोश ने कहा कि अब तक रेल का उपयोग अधिक मात्रा में सामान ढोने में होता है, लेकिन हाल के दिनों में कई सामान जो सड़क मार्ग से भी जाते हैं, उन्हें भी रेल पर लाया जा सकता है, खासकर उपभोक्ता सामान जिन्हें कंटेनर के जरिए आसानी से एक शहर से दूसरे शहर भेजा जा सकता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए, रेलवे के हिस्से को 45 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए मूल रूप से चार चीजें आवश्यक हैं – ट्रैक उपलब्धता, बोगी और रेक, टर्मिनल उपलब्धता और विभिन्न माल योजनाएं।
और पढ़िए – ईपीएफओ को श्रम मंत्रालय का आदेश, ज्यादा पेंशन पर जल्द लाना होगा सर्कुलर
वरिष्ठ नागरिकों को हो सकता है फायदा?
माल ढुलाई में हिस्सेदारी बढ़ाने का लक्ष्य है कि आने वाले दिनों में रेलवे की कमाई बढ़ने पर वरिष्ठ नागरिकों को किराए में दी जाने वाली छूट फिर से बहाल की जा सके। रेल राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि तेजी से पूरी होने वाली परियोजनाएं देश के कोने-कोने को जोड़ेगी, यह कहते हुए कि वर्ष 2006 से 2014 तक, रेलवे ने 4,557 किमी ट्रैक का दोगुना किया, जबकि 2014 से अब तक, 13,080 किमी का ट्रैक दोहरीकरण किया जा चुका है।
संबंधित खबरें
सेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
17 mins agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
5 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
6 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
15 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
21 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
23 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines