IRCTC Latest News: त्योहारी सीजन के दौरान रेल यात्रियों की सुविधा के लिए, भारतीय रेलवे ने कहा कि वह गणपति उत्सव से पहले भीड़ को कम करने के लिए गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है। इसी सिलसिले में सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे ने मिलकर गणपति उत्सव से पहले 312 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाने की बात कही है।
मध्य रेलवे जहां 257 ट्रेनें चलाएगा, वहीं पश्चिम रेलवे 55 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। गौरतलब है कि ये ट्रेनें मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों से संचालित की जाएंगी। रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘इस वर्ष रेलवे ने भक्तों के परिवहन के लिए समर्पित कुल 312 गणपति विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया, 2022 में प्रदान की गई 294 ट्रेन सर्विस में 18 और गणपति विशेष ट्रेनों की सर्विस जोड़ी गई है।’
इस बार ज्यादा रहेंगी अनारक्षित ट्रेन
सामान्य तौर पर, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे में गणपति उत्सव के दौरान यात्री यातायात में वृद्धि देखी जाती है, खासकर मुंबई को राज्य के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली ट्रेनों में। रेलवे ने कहा कि इस साल 218 आरक्षित सर्विस होंगी जबकि 2022 में यह 262 थीं। दूसरी ओर, अनारक्षित ट्रेनें इस साल 94 होंगी जबकि पिछले साल कुल संख्या सिर्फ 32 थी।
इस वर्ष, मध्य रेलवे ने आरक्षित ट्रेनों में लगभग 1.04 लाख यात्रियों के यात्रा करने का अनुमान लगाया है, जिससे 5.13 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। इसके अलावा, अनारक्षित ट्रेन सेवाओं से लगभग 1.50 लाख यात्रियों को लाभ होने का भी अनुमान है।
कब है गणेश चतुर्थी?
रेल यात्रियों को ध्यान देना चाहिए कि ये गणपति स्पेशल ट्रेनें मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में 10 दिवसीय गणपति उत्सव के दौरान उच्च मांग को समायोजित करने के लिए मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित की जा रही हैं। इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 19 सितंबर को मनाया जाएगा।
संबंधित खबरें
अब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 hr agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
2 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
4 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
6 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
6 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines