IRCTC ECatering Service: रेलवे में यात्रा के दौरान ज्यादातर लोगों की ये शिकायत होती है कि उन्हें हेल्दी और टेस्टी खाना नहीं मिलता है। लेकिन अब आपकी ये परेशानी आईआरसीटीसी ने दूर कर दी है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी अपने यात्रियों को लंबे समय से ई-कैटरिंग की सुविधा देता आ रहा है, जिसके तहत आप यात्रा के दौरान ऑनलाइन खाना बुक कर सकते हैं। वहीं अब बिना किसी परेशानी के यात्री FSSAI स्वीकृत भोजन का मजा ले सकते हैं।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) साल 2006 से देश में मौजूद विभिन्न मंत्रालय और विभागों में भोजन से संबंधित मुद्दों को संभालता आ रहा है। वहीं अब रेलवे में भी FSSAI स्वीकृत भोजन मिला करेगा। आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सेहत का ध्यान रखते हुए, ये साझेदारी की है। चलिए जानते हैं आप कैसे पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
IRCTC ई-कैटरिंग का खाना कैसे ऑर्डर करें?
आईआरसीटीसी ने साल 2014 में यात्रियों के लिए ई-कैटरिंग की सुविधा शुरू की थी, ताकि यात्री यात्रा के दौरान अपना पसंदीदा भोजन कर सकें। ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए आप आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.ecatering.irctc.co.in पर जाकर अपना पसंदीदा खाना बुक कर सकते हैं। इसके अलावा रेलयात्री फूडआन ट्रैक ऐप के जरिए भी यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर कर सकते हैं। खाना ऑर्डर करने के कुछ समय बाद ही यात्री की सीट पर भोजन पहुंच जाता है।
ये भी पढ़ें- IRCTC करा रहा है लेह-लद्दाख की सैर, जानें टूर पैकेज में क्या-क्या है खास
वेज और नॉन वेज दोनों तरह का मिलता है फूड
रेलवे में वेज और नॉन वेज दोनों तरह का फूड मिलता है। रेलवे के मेन्यू में करीब 70 आइटम हैं, जिसमें रोटी, सब्जी, कचौड़ी, इडली और खाने की थाली शामिल है। वहीं अगर आपको मीठा खाना है, तो वो भी आप ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को शुगर है, उनके लिए खास शुगर फ्री मिठाई भी मिलती है।
ऑनलाइन टूर पैकेज भी कर सकते हैं बुक
आईआरसीटीसी आए दिन अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर देश के अलग-अलग जगह पर घूमने के लिए टूर पैकेज निकालता रहता है, जिसके तहत आप कहीं भी आसानी से घूमने के लिए जा सकते हैं। हाल ही में आईआरसीटीसी ने गुलमर्ग, कश्मीर, श्रीनगर, सोनमर्ग, वैष्णो देवी और पहलगाम का सस्ता टूर पैकेज निकाला है। भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर कश्मीर का ये टूर पैकेज WARO16 कोड के उपल्बध है।
ये भी पढ़ें- IRCTC ने कश्मीर समेत 5 लोकेशंस का निकाला सस्ता टूर, जानें इस पैकेज में क्या-क्या है खास
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
5 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
7 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
8 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
10 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
14 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
16 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines