Indian Railways Train Full Coach Tickets Booking: भारतीय ट्रेन में रोजाना लाखों-करोड़ों यात्रियों द्वारा यात्रा की जाती है। एक शहर से दूसरे शहर जाना हो या फिर लंबी यात्रा करना हो, इसके लिए रेलवे यात्रा को अपना पसंद करते हैं। हालांकि, लंबी यात्रा के लिए ट्रेन में रिजर्व सीटों का होना जरूरी है। हालांकि, रिचर्व सीट की बुकिंग के लिए काफी पहले से ही टिकट की बुकिंग करनी पड़ती है। वहीं, अगर ग्रुप यात्रा कर रहें हो या फिर पूरा परिवार ट्रेन से कहीं यात्रा करने के लिए जा रहा हो, तो इसके लिए सबसे ज्यादा टेंशन अलग-अलग जगह पर सीट न हो जाए इस चीज की रहती है।
अगर आप शादी या किसी अन्य फंक्शन के कारण पूरे परिवार के साथ ट्रेन में यात्रा करने का सोच रहे हैं, जिसके लिए 50-60 सीटें एक कोच में चाहते हैं तो आप रेलवे की फुल टैरिफ रेट सुविधा (FTR) का फायदा उठा सकते हैं। इसके जरिए कंफर्म टिकट की समस्या खत्म हो सकती है।
ज्यादा से ज्यादा इतने कोच मिल सकेंगे
नियमों के अनुसार अगर आप फुल ट्रेन बुक करवाने की सोच रहे हैं तो कम से कम 18 कोच की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा आप 24 कोच को भी बुक कर सकते हैं। यहां पर आपको 1 कोच बुक करवाने की भी सुविधा दी जाती है। इस सुविधा का लाभ आप ऑनलाइन भी उठा सकते हैं।
कितने समय पहले बुक करना होगा कोच?
कोच की बुकिंग आप ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन के स्टार्टिंग पॉइंट से भी बुकिंग की जा सकती है। बात रही कि कोच को कितने समय पहले बुक करना चाहिए तो आपको न्यूनतम 30 दिन पहले या अधिकतम 6 महीने पहले बुकिंग के लिए आवेदन देना होगा।
कितना आएगा खर्च?
एक कोच की बुकिंग अगर 7 दिनों तक के सफर के लिए करते हैं तो 50 हजार रुपये का खर्चा आएगा। जबकि, अतिरिक्त दिन के लिए चार्जेस बढ़ जाएंगे। प्रतिदिन के हिसाब से 10 हजार रुपये एक्स्ट्रा देना होगा। उदाहरण के लिए अगर 18 कोच की ट्रेन बुक की है तो आपको 7 दिन के हिसाब से 9 लाख रुपये देने होंगे।
कोच बुक करने के बाद अगर करना पड़ा कैंसिल?
अगर आपने काफी महीनों पहले कोच को बुक कर लिया है और ट्रेन छूटने के 24 से 48 घंटे पहले बुकिंग को कैंसिल करना चाहते हैं तो ऐसे में पूरी सिक्योरिटी डिपॉजिट आपको वापस नहीं मिलेगा। वहीं, 4 से 24 घंटे पहले बुकिंग को कैंसिल करना चाहते हैं तो किराए का 25 प्रतिशत कट जाएगा। जबकि, 4 घंटे से कम समय रहने पर टिकट कैंसिल करेंगे तो किराए का 50 प्रतिशत रकम काट दिया जाएगा।
कोच की बुकिंग कैसे करें?
ट्रेन का पूरा कोच बुक करने के लिए आपको औपचारिक रूप से एक आवेदन पत्र मुख्य बुकिंग अधिकारी के पास जाकर देना होगा। इसके बाद वो आपको एक सिस्टम जेनेरेटड स्लिप देंगे। इस स्लीप को आपको टिकट बुकिंग काउंटर पर दिखाना होगा, जिसके बाद काउंटर पर रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया जाएगा। यहां से मनी रिसिप्ट दिया जाएगा जिसपर एफटीआर नंबर भी लिखा होगा। इसके बाद फिर से सीबीएस के पास जाना होगा, जहां से आपको वेटिंग लिस्ट पोजिशन और एकनॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी। टिकट की कंफर्म्ड प्रोग्राम कॉपी आपको ट्रेन छूटने के 72 घंटे पहले मिल जाएगा। फिलहाल, ऑनलाइन एफटीआर को पश्चिम रेलवे द्वारा टेस्ट किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
9 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
10 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
11 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
13 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
15 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
17 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
17 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
18 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines