Indian Railway Coach Booking Process: शादी का सीजन चल रहा है और स्कूलों में बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां भी पड़ जाएंगी। दोनों ही परिस्थिति में हमारा कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आमतौर पर अगर शादी करने के लिए शहर से बाहर जाना होता है तो लोग रेलगाड़ी के पूरे डिब्बे की बुकिंग करना चाहते हैं। ऐसे ही जब छुट्टियां मनाने के लिए कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान हो तो ज्यादा बड़े ग्रुप के लिए भी ट्रेन के पूरे कोच की बुकिंग की जरूरत पड़ सकती है।
अगर आप भी आने वाले दिनों में शादी या घूमने या फिर किसी अन्य वजह से ट्रेन के पूरे कोच की बुकिंग करके जाना चाहते हैं, तो सिर्फ एक सीट या कोच नहीं, आप आसानी से पूरी रेलगाड़ी को बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे ट्रेन के कोच की बुकिंग होती है और उसके लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- Rent Rule 2023: क्या किरायेदार कर सकता है प्रॉपर्टी पर कब्जा? जानिए नियम
कितना प्रतिशत चार्ज लगता है?
ट्रेन के पूरे कोच को बुक करने के लिए भारतीय रेलवे के कुछ नियम-कायदे हैं। ऐसे में टिकट की कीमत पर यात्री को 30 से 40 प्रतिशत अधिक चार्ज चुकाना होता है। इसके अलावा ट्रेन के पूरे कोच के लिए सिक्योरिटी फीस भी जमा करनी होती है, जिसे बाद में रिफंड कर दिया जाता है।
ट्रेन के पूरे कोच की बुकिंग कैसे करें?
आईआरसीटीसी (IRCTC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप ट्रेन के पूरे कोच की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर एफटीआर सर्विस ऑप्शन शो होगा, उस पर जाकर क्लिक करके आप लिंक पर जा सकते हैं। इसके बाद IRCTC अकाउंट में लॉग-इन करके जरूरी जानकारी को दर्ज करें। साथ ही कोच की बुकिंग के लिए सीट सिलेक्ट करें और फिर जितना चार्ज देना है उसका भुगतान कर दें। वीडियो में देखें ट्रेन के पूरे कोच की बुकिंग कैसे की जा सकती है?
कितना लगता है चार्ज?
भारतीय रेलवे के अनुसार ट्रेन के एक कोच के लिए 50 हजार रुपये का चार्ज लगता है। अगर पूरी ट्रेन की बुकिंग करनी है तो एक ट्रेन में 18 कोच होते हैं जिस हिसाब से 9 लाख रुपये तक का चार्ज देना होगा। इनमें 3 एसएलआर कोच (SLR Coach) भी होते हैं, जिनका चार्ज आपको अलग से देना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Indian Railway Ticket: QR कोड और UPI पेमेंट से बुक करें ट्रेन टिकट, जानिए तरीका
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
9 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
10 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
14 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
17 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
17 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
18 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines