India Overtook China: भारत के लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, भारत ने अमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत ने चीन को पछाड़कर स्मार्टफोन का आपूर्तिकर्ता बना है। रिसर्च फर्म कैनालिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की नई रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में भारत में बने अमेरिका जाने वाले स्मार्टफोन की शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। इसमें कोई शक नहीं कि भारत की इस उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ा हाथ Apple का है।
भारत ने पहली बार चीन को पछाड़ा
रिसर्च फर्म कैनालिस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में भेजे गए सभी स्मार्टफोन की शिपमेंट में 44 प्रतिशत हिस्सा मेड-इन-इंडिया का है। पिछले साल ये नंबर सिर्फ 13 प्रतिशत था। वहीं, चीन, जो 2024 में अमेरिका को 61 प्रतिशत स्मार्टफोन भेजता था, वो इस साल गिरकर मात्र 25 प्रतिशत रह गया है।
भारत के लिए क्यों खास है Apple?
Apple पिछले कुछ सालों से भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का आधार तेजी से बढ़ा रहा है; Apple की इस कोशिश का भारत को पूरा फायदा हो रहा है। इसको लेकर कैनालिस के चीफ एनलिस्ट संयम चौरसिया ने कहा कि साल 2025 की दूसरी तिमाही में ऐसा पहली बार हुआ है कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन का मैन्युफैक्चरिंग सेंटर भारत बना था। इसकी खास वजह अमेरिका और चीन के बीच हुआ ट्रेड वॉर रहा, जिसके कारण Apple ने अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस भारत में बढ़ाया। Apple के अलावा सैमसंग और मोटोरोला जैसे बाकी ब्रांड भी भारत में बने अपने स्मार्टफोन को अमेरिका में भेजने लगे हैं, लेकिन Apple की तुलना में उनका योगदान अभी काफी कम है।
यह भी पढ़ें: Amazon ने AWS डिवीजन में किया छंटनी का ऐलान, AI नहीं बल्कि ये है बड़ी वजह
स्मार्टफोन कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेटजी
बता दें कि अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ और ट्रेड पॉलिसी को लेकर टकराव जारी है। इसकी वजह से स्मार्टफोन कंपनियां अपनी मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रेटजी पर दोबारा से विचार करना शुरू कर दिया है। Apple की स्ट्रेटजी के तहत वह अपने ज्यादातर iPhone भारत में ही बनाएगा। इसमें iPhone 16 और iPhone 15 जैसे मॉडल और Pro मॉडल के स्मार्टफोन शामिल हैं। लेकिन Apple अभी भी इन मॉडल के बड़े लेवल पर प्रोडक्शन के लिए चीन पर निर्भर है, जो धीरे-धीरे बदल रहा है। Apple ने भारत में भी iPhone 16 Pro के कुछ मॉडलों को असेंबल करना शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
6 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
8 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
23 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines