नई दिल्ली: अगर आपने आयकर रिटर्न (Income Tax Return) जमा नहीं किया है तो आपके लिए जरूरी खबर है। इनकम टैक्स रिटर्न भरने (ITR) की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। अब आज से इनकम टैक्स (Income Tax) रिटर्न भरने पर लेट फाइन देना पड़ेगा।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पहले ही साफ कर दिया था कि इस बार डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। डेडलाइन के बाद रिटर्न फाइल करने पर पांच लाख रुपये या उससे कम आय होने पर 1,000 रुपये लेट फीस लगेगी। पांच लाख से ज्यादा की आय पर लेट फीस 5,000 रुपये होगी। यह रकम बढ़कर 10,000 रुपये तक जा सकती है।
और पढ़िए – Gold Price Update: सोने की खरीदारी में ना करें देरी! कीमत को लेकर मिला यह बड़ा अपडेट, जानें ताजा भाव
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए शनिवार शाम 8.36 बजे तक पांच करोड़ करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। वहीं 31 अगस्त को रविवार होने के बावजूद देश भर के आयकर सेवा केंद्र खुले रहे।
पिछले साल वित्त वर्ष 2020-21 या कहें कि असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की समय सीमा 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाई गई थी। इस दौरान कुल 5.89 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे।
भले ही आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा 31 जुलाई को खत्म हो गई है लेकिन 31 दिसंबर तक रिटर्न जमा किया जा सकता है। हालांकि, इसे देर से रिटर्न फाइल के तौर पर जाना जाता है। ब्याज के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है जिसका भुगतान करना होता है।
अगर आईटीआर 31 जुलाई के बाद फाइल की गई है, तो 5,000 रुपये की लेट फाइलिंग फीस लगेगी। यह लेट फाइलिंग फीस धारा 234F के तहत ली जाएगी। छोटे करदाताओं के लिए जिनकी कर योग्य आय 5 लाख रुपये से अधिक नहीं है, आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा से चूकने पर 1,000 रुपये का फाइन लगाया जाएगा।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
6 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
11 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
13 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
14 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines