Income Tax Refund: पिछले कुछ समय से इनकम टैक्स फाइल करने वालों की संख्या में इजाफा देखा गया है। टैक्सपेयर अब अपनी जिम्मेदारी से अपना टैक्स सरकार को दे रहे हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है इनकम टैक्स रिफंड के प्रोसेस का काफी आसान होना। CII यानी Confederation of Indian Industry ने एक सर्वे किया है जिसमें 79 फीसदी इंडिविजुअल टैक्सपेयर और 88 फ़ीसदी फॉर्म के साथ कंपनियों ने ये माना है कि अब उन्हें रिफंड या फिर डिडक्शन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता।
समय से आ जाता है रिफंड का पैसा
इस सर्वे से यह भी पता चला है कि 90 फ़ीसदी टैक्सपेयर ने बताया है कि अब अपने आप ही रिफंड का पैसा वापस आ जाता है। यानी प्रक्रिया काफी ज्यादा सिंपल हो चुकी है। एक आंकड़े की जानकारी आपको और दे देते हैं, वो ये कि 75 फीसदी इंडिविजुअल टैक्सपेयर को अब ज्यादा टैक्स नहीं भरना पड़ता। यानी पहले जितना टैक्स बनता था, उससे ज्यादा TDS काट लिया जाता था, पर अब इस समस्या से भी छुटकारा मिल गया है।
साल दर साल 11.7 फीसदी की हो रही है ग्रोथ
चंद्रजीत बनर्जी, डायरेक्टर जनरल CII, कहते हैं कि, ‘पिछले 5 साल के अंदर रिफंड समय से आ जाता है, यानी अब इसके लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। ये इंडिविजुअल और फर्म टैक्सपेयर दोनों के लिए है।’ वहीं CBDT यानी सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्स की एक रिकॉर्ड की मानें तो 2023 से 24 असेसमेंट ईयर के लिए 76.5 मिलियन रिटर्न फाइल हुई हैं, जिसकी आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी। यानी इयर ओन इयर ग्रोथ 11.7 फीसदी रही है। जो साफ बतलाता है कि 75.01 मिलियन ITR 31 अक्टूबर तक वेरीफाई हुई हैं, वहीं रिटर्न 71.9 मिलियन प्रोसेस की जा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Life Certificate अभी तक नहीं किया सबमिट? 30 नवंबर से पहले पेंशनभोगी डिजिटली कर लें काम
इकॉनमी को मिलेगा बूस्ट
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इस प्रक्रिया को आसान करने में लगा हुआ है, अभी जहां रिफंड के लिए 17 दिन का समय लग रहा है वहीं 5 साल पहले 90 से 120 दिन के अंदर हो पता था। यानी आंकड़ों से साफ है कि सरकार ने इनकम टैक्स रिफंड के प्रक्रिया को जैसे ही आसान बनाना शुरू किया, वैसे ही रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है, और यह बात आप जानते ही हैं कि अगर किसी देश के टैक्सपेयर पूरी ईमानदारी से अगर अपना टैक्स जमा करें तो इकॉनमी उस देश की बहुत जल्दी ग्रो करती है।
संबंधित खबरें
G7 देशों का बड़ा फैसला, 10 करोड़ बैरल तेल जारी करने पर हुए सहमत; क्या घटेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?
4 hrs agoDharavi Redevelopment Project: लोगों को पहले मिलेगा घर, सुरक्षित रहेंगे छोटे कारोबार- जानिए अदानी ग्रुप का धारावी मेकओवर विजन
9 hrs agoGold Silver Rate: क्या दिवाली तक 1.80 लाख से महंगा हो जाएगा सोना? जानिए क्या हैं आज के रेट्स
10 hrs agoPM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
11 hrs agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
12 hrs agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
13 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
15 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
16 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
17 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines