IMPS New Service Update: आज के समय में ऑनलाइन लेनदेन के लिए लोग तरह-तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। इनमें फोन पे, गूगल पे, पेटीएम, भीम समेत कई यूपीआई ऐप्स शामिल हैं। इस तरह के डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाओं का फायदा उठाकर यूजर्स एक दूसरे को कहीं से भी कभी भी पैसे ट्रांसफर करते हैं। हालांकि, समस्या कई बार तब बढ़ जाती है जब किसी को लाख रुपयों का ट्रांसफर करना पड़ता है।
ऐसे में भेजने वाले को पहले लाभार्थी का बैंक खाता, अकाउंट नेम, फोन नंबर समेत अन्य जानकारी को एंटर करना जरूरी हो जाता है। हालांकि, इस प्रोसेस को अब आसान बनाने के लिए तत्काल भुगतान सेवा यानी आईएमपीएस ने अपनी सर्विस (IMPS New Service Update 2023) में एक खास सुविधा दी है। सर्विस में अपडेट करते हुए लाभार्थियों का खाता लिंक किए बिना पैसे भेजे जा सकेंगे।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
बिना अकाउंट लिंक 5 लाख रुपये तक भेजने की सुविधा
5 लाख रुपये तक के ऑनलाइन लेनदेन के लिए पहले बेनिफिशियरी का बैंक खाता, नाम, नंबर आदि को लिंक करना जरूरी होता था, लेकिन अब IMPS के नई सर्विस के तहत ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। यूजर्स बिना बेनिफिशियरी के खाते को लिंक किए भी 5 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकता है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस सुविधा को सभी के लिए पेश कर दिया है।
ये भी पढ़ें- Google Pay से करना चाहते हैं Transaction History डिलीट? फॉलो करें आसान Steps
कैसे होगी वेरिफाइड अकाउंट की पहचान?
IMPS की नई सर्विस लाभार्थी को वेरीफाई करने की सुविधा भी प्रदान करेगी। फोन नंबर से ही आप पहचान कर सकेंगे कि अकाउंट नंबर सही है या नहीं। बैंक डिटेल्स को फिर से चेक करने की भी सुविधा दी जाएगी। एनपीसीआई का कहना है कि इस नई सर्विस को व्यवस्था थोक और खुदरा लेनदेन वाले कॉरपोरेट्स तक विस्तारित करने के लिए शुरू किया गया है।
बेनिफिशियरी का बैंक अकाउंट बिना लिंक किए कैसे भेजे पैसे?
आप दो तरीके को अपना कर बेनिफिशियरी को पैसे भेज सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक खाता नंबर, बैंक होल्डर का नाम, IFSC कोड एंटर करना होगा। इसके जरिए आप बेनिफिशियरी को पैसे भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Airtel का नया रिचार्ज प्लान दे रहा है Jio को टक्कर! Free Netflix समेत शानदार बेनिफिट्स शामिल
इसके अलावा एक तरीका और है जिसके जरिए भी बेनिफिशियरी को पैसे भेजे जा सकते हैं। इसके लिए आपको लाभार्थी की पहचान के लिए फोन नंबर और Mobile Money Identifier (एमएमआईडी) का यूज करके भी आप पैसे भेज सकते हैं। करना शामिल है। MMID 7 अंकों की एक संख्या होती है जिसे बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को दिया जाता है।
Keypad Mobile से आप कैसे पैसे भेज सकते हैं? आइए वीडियो के माध्यम से जानते हैं।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
13 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
14 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
15 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
15 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
16 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
18 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines