हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऐसे बनाएं अपने घर का बजट, पैसे को लेकर नहीं होगी कभी टेंशन

How to Make Home Budget: इन टिप्स के जरिए आप अपने घर का बजट आसानी से बना सकते हैं। जिससे फालतू के खर्चों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

How to Make Home Budget: बजट शब्द आप आमतौर पर फरवरी के महीने में ही सुनते होंगे। जब सरकार पूरे देश के लिए बजट बनाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि 140 करोड लोगों के लिए सरकार कितनी आसानी से 1 साल का बजट तय कर देती है, और वहीं हम अपने घर के लिए पैसों का हिसाब नहीं रख पाते। जिसकी वजह से कहीं ना कहीं दिमाग में एक टेंशन जरूर रहती है। तो चलिए अब इस टेंशन को दूर करते हैं और बताते हैं उन टिप्स के बारे में जो आपको अपने घर का बजट बनाने में मदद करेंगे।

प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट का ले सकते हैं सहारा

आपने प्रॉफिट एंड लॉस अकाउंट का नाम जरुर सुना होगा। दरअसल कंपनियां अपनी वित्तीय दस्तावेजों में इसका इस्तेमाल करती हैं। इसमें होता ये है कि कंपनियां खर्च एक तरफ रखती हैं और आमदनी दूसरी तरफ। उसके बाद खर्च अगर ज्यादा होते हैं तो नेट लॉस आता है। और वहीं अगर प्रॉफिट ज्यादा होता है तो नेट प्रॉफिट। इसी तरीके से आप अपना बजट घर का बना सकते हैं।

एक लिस्ट अपने खर्चों की बनाएं और एक लिस्ट जो आपकी कमाई है। इसके बाद अपने खर्चों में जो कटौती की जा सकती है उसे करिए और फिर आखिर में नेट प्रॉफिट निकालने की कोशिश करिए

विज्ञापन

जरूरी के आइट्म्स में ना करें कटौती

जरूरी खर्च की बात करें तो इलेक्ट्रिसिटी बिल, मोबाइल बिल, बच्चों की फीस, घर का जरूरी सामान, ये वो लिस्ट है जिन पर हमें खर्च करना ही है। इन्हें कटौती नहीं कर सकते हैं।

फालतू के फर्च

इसके बाद वह लिस्ट सामने आती है जिन पर हम कटौती कर सकते हैं। जैसे बाहर घूमने, बाहर खाना, फालतू की शॉपिंग करना जैसी आदतों को हम दूर करके, अपने उस खर्च की लिस्ट को कम कर सकते हैं। जिसके बाद महीने के आखिर में हमें अपना नेट प्रॉफिट यानी सेविंग दिखाई दे सकती है।

विज्ञापन

इमरजेंसी फंड का भी रखें ध्यान

साथ में अपनी इनकम का एक छोटा सा पोर्शन इमरजेंसी फंड के लिए भी रखें। जो इमरजेंसी में आपकी मदद कर सके। हालांकि ऐसा नहीं है कि किसी महीने अगर कोई इमरजेंसी नहीं आई तो आप उस पैसे को अपने दूसरे इस्तेमाल करने में लग जाएं। कोशिश करें जो पैसा अपने निकला है वह ऐड ऑन होता जाए। यानी एक तरह से आपकी सेविंग हो रही है।

लिस्ट बनाने से आपको ये पता चल जाएगा कि कौन सा खर्चा हमारे काम का है। और कौन सा नहीं है, ऐसे में आप आसानी से अपने खर्चे की लिस्ट को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola