Rent or Buy: आज के समय में किसी इंसान के लिए लोन लेकर घर बनाना बेहद ही आसान हो गया है। फ्लैट की टोटल कीमत के आधे तो लोन मिल ही जाता है। ऐसे में अगर आप मिडिल क्लास फैमिली से हैं, और लोन लेकर घर बनाना चाहते हैं तो जानिए आपके लिए कितना ये फायदेमंद साबित होगा। पहले आप अपने घर लेने के इमोशन को साइड में रख दें, जिसस् हमारी कैल्कुलेशन को आसानी से समझ पाएं।
जब ले रहें हों फ्लैट
आप एक बार लोन लेते हैं तो EMI में बंध कर रह जाते हैं। चलिए एक आसान उदाहरण आपको देते हैं। भारत में एक मिडिल क्लास फैमिली ज्यादातर 2 BHK फ्लैट के लिए जाती है। 2 BHK फ्लैटों की कीमत शहरों से हिसाब से तय होती है। दिल्ली-NCR की बात करें तो करीब 40 लाख में फ्लैट मिल जाते हैं। इसके लिए करीब 15 फीसदी तक डाउन पेमेंट करना होता है। मोटा मोटी मान लें तो 5 से 6 लाख रुपए डाउन पेमेंट में चले जाते हैं।
घर में जाने से पहले ही 9 से 10 लाख का खर्चा
इसके अलावा स्टांप ड्यूटी, ब्रोकरेज फीस अलग से होती है। अब नया घर है तो नया फर्नीचर के साथ सामान भी लेना पड़ता है। जिस पर 3 से 4 लाख का खर्चा हो ही जाता है। यानी घर प्रवेश से पहले ही 9 से 10 लाख रुपए खर्च हो जाते हैं।
EMI का ये है सीन
अब बात आती है 35 लाख रुपए की, जिसके पर हमने लोन लिया है। ऐसे में क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो 9 फीसदी इंटरेस्ट के साथ 20 साल के लिए 31,490 रुपए की EMI बनेगी। याद रखें कि आप पहले ही 10 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें – फिर सस्ता होगा गैस सिलेंडर, 9.5 करोड़ लोगों को होगा सीधा फायदा
किराए के मकान का रास्ता है आसान
अब बात करते हैं किराए के मकान में रहने पर क्या असर पड़ता है। अमूमन दिल्ली में 2BHK फ्लैट 15,000 की कीमत में मिल जाएगा। यानी हर महीने 16,000 रुपए से ज्यादा आपके बच जाएंगे जो आप फ्लैट खरीदने पर खर्च करते। वहीं अगर इसी बचत को अच्छा प्लान बनाकर निवेश किया जाए तो करोड़ों का फंड तैयार हो सकता है।
इसलिए किराए पर रहना है बेहतर
आज वैसे भी मार्केट में कई स्कीम चल रही हैं, जिसमें निवेश करके आप लाखों आने वाले सालों में बना सकते हैं। इसलिए अगर आप फ्लैट लेने की सोच रहे हैं और उसके लिए लोन लेने जा रहे हैं तो फिर ये घाटे का सौदा हो सकता है। इससे अच्छा है कि किराए के मकान पर रहकर अपनी बचत का एक हिस्सा अच्छी स्कीम में निवेश किया जाए।
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
11 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
15 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
17 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
18 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
20 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
22 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines