Government Scheme For Girl Child: भारत में बेटियों की तरक्की और विकास के लिए सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इससे न सिर्फ घर की बेटी को आर्थिक सहायता मिलती है बल्कि वह आत्मनिर्भर भी बनती है। बेटी की पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी तक के खर्च में सरकार मदद करती है। इस तरह माता-पिता के सिर से उनकी पढ़ाई और शादी का बोझ भी कम हो जाता है। इन्हीं योजनाओं में से एक है ‘भाग्य लक्ष्मी योजना’। इसमें आवेदन करने के बाद आपकी बेटी को 2 लाख रुपये मिल सकते हैं।
योजना में कैसे दिया जाता है पैसा?
इस योजना के अंतर्गत बेटी के पैदा होने के समय 50 हजार का बॉन्ड मिलता है। इसके बाद जब बेटी 21 साल की होगी तो यह बॉन्ड मैच्योर होकर 2 लाख रुपये हो जाएंगे। इसके अलावा, बिटिया की मां को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
अगर बात करें पढ़ाई की तो इसके लिए सरकार 23 हजार रुपये देती है। यह आर्थिक मदद किस्तों में दी जाती है। जैसे बेटी के छठी क्लास में आने पर 3 हजार। आठवीं में आने पर 5 हजार, 10वीं में पहुंचने पर 7 हजार और 12वीं में आने पर 8 हजार रुपये दिए जाएंगे।
कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले https://mahilakalyan.up.nic.in/ पर जाना होगा।
- भाग्य लक्ष्मी योजना फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स भर दें।
- अब इस फॉर्म को आंगनवाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा करवा दें।
- जांच पड़ताल होने के बाद आपको योजना का फायदा मिलने लगेगा।
कौन-कौन कर सकता है योजना के लिए आवेदन?
आपको बता दें कि यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस वजह से आवेदक का उत्तर प्रदेश का निवासी होना अहम प्वाइंट है।
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों में 31 मार्च 2006 के बाद पैदा हुई लड़कियां।
- परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से ज्यादा न हो।
- उत्तर प्रदेश का निवासी होना जरूरी।
- पैदा होने के एक साल के अंदर आंगनवाड़ी केंद्र में रजिस्ट्रेशन जरूरी।
- हर परिवार की दो लड़कियों को लाभ मिल सकता है।
- लड़की को स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण जरूर करवाना चाहिए।
- इसमें जिन लड़कियों का नामांकन हो चुका है वे 18 साल से पहले शादी नहीं कर सकतीं।
- लड़की का आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: दो बेटी होने पर 1 लाख… 1 पर 50 हजार रुपये दे रही सरकार, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ?
संबंधित खबरें
'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
4 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
5 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
9 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
10 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
11 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
12 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
13 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
13 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
14 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines