Government Scheme For Daughter: देशभर में बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादियों के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। माता-पिता पर उसके खर्चे का बोझ न आए इसलिए सरकार किस्तों में आर्थिक सहायता देती है। बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं में से एक कन्या उत्थान योजना है जिसमें लड़कियों को 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। आज यानी 15 मई आवेदन करने की आखिरी तारीख है। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानिए घर बैठे अप्लाई करने का आसान तरीका।
कैसे मिलेंगे सरकार से पैसे?
इस योजना के तहत कोई भी लड़की जो ग्रेजुएशन की डिग्री ले चुकी है उसे सरकार ₹50,000 की आर्थिक सहायता देती है। हालांकि, ग्रेजुएशन के बाद मिलने वाले पैसों के अलावा भी कई तरह से सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। इसके अंतर्गत सेनेटरी नैपकिन के लिए- 300 रुपये, ड्रेस के लिए 1-2 वर्ष की उम्र में- 600 रुपये, 3-5 वर्ष की उम्र में- 700 रुपये, 6-8 वर्ष की उम्र में- 1000 रुपये और 9-12 वर्ष की उम्र में- 1500 रुपये दिए जाते हैं।
Kanya Utthan Yojana के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- अप्लाई करने वाली बेटी का आधार कार्ड
- लड़की के माता-पिता का आधार कार्ड
- कन्या की बैंक पासबुक
- 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- अप्लाई करने वाली लड़की और उसके माता-पिता के मोबाइल नंबर
- बेटी के पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई?
- ऑफिशियल वेबसाइट https://medhasoft.bih.nic.in/ पर जाकर होम पेज ओपन करना है।
- आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में अप्लाई करने के अलग-अलग लिंक दिखेंगे, उस पर क्लिक करके आगे बढ़ें।
Kanya Utthan Yojana
- बाद में क्लिक हेयर टू अप्लाई का लिंक नजर आएगा, उस पर क्लिक करना है।
- नया पेज ओपन होने पर उसमें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जितने मार्क्स पाए हैं वह डिटेल भरें।
- कैप्चा कोड डालें और लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, इसमें कई तरह की अहम जानकारी पूछी जाएगी।
- मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड कर दें।
- आखिर में आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
- बिहार के स्थाई नागरिक जिनके पास मूल निवास प्रमाण पत्र हो वही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- सिर्फ गरीब परिवार के लोग ही अप्लाई कर सकते हैं।
- एक परिवार की दो बेटियां ही Kanya Utthan Yojana का लाभ उठा सकती है।
यह भी पढ़ें: एक ऐप में कैसे रखें सारे डॉक्यूमेंट? जानें DigiLocker के फायदे
संबंधित खबरें
Jio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
1 hr agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
2 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
3 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
3 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
5 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
7 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
7 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
8 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
9 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines