Google Lost Court Case Taking Advantage Of Android: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन Google को बहुत बड़ा झटका लगा है। Google को 700 मिलियन डॉलर यानी करीब 7 हजार करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसमें से Google को 5823 करोड़ रुपये अमेरिका को देने हैं। वहीं भारत ने भी Google पर 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। Google कंपनी मार्केट में एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने के एक केस में बुरी तरह हारी है। सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत ने मामले का निपटारा करते हुए Google को जुर्माना भरने के आदेश दिए।
ग्राहकों से ऐप के बदले ज्यादा पैसे वसूलने का आरोप
कोर्ट के आदेशानुसार, Google पर लगाए गए जुर्माने में से 63 करोड़ डॉलर ग्राहकों को दिए जाएंगे। 7 करोड़ डॉलर राज्यों को मिलेंगे, लेकिन अभी जुर्माना राशि सेटल करने संबंधी फैसले पर कोर्ट की आखिरी मुहर लगनी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Google पर आरोप लगाया गया है कि वह प्ले स्टोर इस्तेमाल कर रहे अपने ग्राहकों से ऐप यूज करने का ज्यादा पैसा वसूल रहा है। अवैध तरीके से इस्तेमाल पर पाबंदियां लगा रहा है। ऐप के डिस्ट्रिब्यूशन में भी भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है। इसके लिए Google को कोर्ट ने फटकार लगाई और जुर्माना जल्द से जल्द भरने के आदेश दिए, ताकि ग्राहकों को न्याय मिले।
यही भी पढ़ें: मिलिए इंडिया की सबसे यंग CEO राधिका गुप्ता से, Shark Tank India Season-3 में नजर आएंगी बतौर Judge
भारत में Google का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन
भारत ने भी Google पर एंड्रॉइड की मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने का आरोप लगाया है। इसके लिए भारत में भी कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने Google पर 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। प्रतिस्पर्धा आयोग ने जुर्माना लगाया है, जिसके खिलाफ Google ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में अपील की, लेकिन वहां भी जुर्माना लगाने के फैसले को सही बताया गया। अब भारत में Google का यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और अंतिम आदेशों का इंतजार किया जा रहा है।
यही भी पढ़ें: इस साल अंबानी और अडानी से भी ज्यादा बढ़ी देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल की नेट वर्थ
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
14 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
17 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
18 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
19 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
20 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
21 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
22 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
22 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines