हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अब Google देगा लोन, भारत में जल्द लॉन्च करेगा Sachet प्रोजेक्ट, इतनी होगी लिमिट

Google Pay ने व्यापारियों की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को हल करने में मदद करने के लिए e-pay letter की साझेदारी में एक क्रेडिट लाइन तैयार की है।

विज्ञापन
गूगल भारत में जल्द लॉन्च करेगा छोटे लोन प्रोजेक्ट।

Google loan : इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने भारत में छोटे व्यवसाइयों की मदद के लिए Google Pay एप्लिकेशन पर sachet loan (छोटे लोन) की घोषणा की है। गूगल इंडिया ने कहा कि भारत में व्यापारियों को अक्सर छोटे ऋण की आवश्यकता होती है। इसलिए, तकनीकी दिग्गज ने Gpay एप्लिकेशन पर Sachet लोन लॉन्च करेगा है। इस सुविधा का लाभ छोटे व्यापारियों को जल्द मिल सकेगा। गूगल इंडिया ने कहा कि कंपनी छोटे व्यवसाय करने वालों को ₹15,000 पर ऋण प्रदान करेगी जिसको ₹111 जैसी आसान पुनर्भुगतान राशि में चुकाया जा सकेगा।

ऑनलाइन-ऑफलाइन यूज कर सकेंगे लोन
Google Pay ने व्यापारियों की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को हल करने में मदद करने के लिए e-pay letter की साझेदारी में एक क्रेडिट लाइन तैयार की है। व्यापारी अपने स्टॉक और आपूर्ति खरीदने के लिए सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन वितरकों में इसका उपयोग कर सकेंगे। गूगल इंडिया ने ICICI बैंक के सहयोग से UPI पर क्रेडिट लाइन लॉन्च की है। गूगल इंडिया ने एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी करके गूगल पे पर व्यक्तिगत ऋण के पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया है।

इसके अलावा, Google Pay के उपाध्यक्ष अंबरीश केंघे ने बताया कि पिछले 12 महीनों में UPI के माध्यम से ₹167 लाख करोड़ लेनदेन किया गया था। केंघे के अनुसार, ‘Google Pay के माध्यम से आधे ऋण 30,000 रुपये से कम मासिक आय वाले उधारकर्ताओं को वितरित किए गए, जिनमें से अधिकांश टियर 2 शहरों और उससे आगे के हैं’।
गूगल फॉर इंडिया के 9वें संस्करण के दौरान कंपनी के उपाध्यक्ष और कंट्री प्रमुख संजय गुप्ता ने कहा कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सुरक्षा में प्रयासों को बेहतर बनाने की योजना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Google For India Event 2023: अब मेड इन इंडिया होंगे Google Pixel Smartphones

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें