Sugarcane MSP Increased: देश के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने बुधवार को गन्ने का समर्थन मूल्य (FRP) बढ़ाने की घोषणा कर दी है। 28 जून यानी आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसकी अध्यक्षता खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने थी। इसी बैठक में एफआरपी 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए जाने का फैसला लिया गया।
पिछले काफी समय से कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) सरकार से इसे लेकर सिफारिश कर रहा था। अब जहां कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने MSP बढ़ाए जाने को लेकर मंजूरी भी दे दी गई है।
MSP बढ़ाने से 5 करोड़ किसानों को थोड़ी राहत मिलेगी। अब गन्ने का दाम 135 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गन्ना किसानों के लिए उचित और लाभकारी मूल्य 315 रुपये प्रति क्विंटल को मंजूरी दे दी है, जो अब तक का सबसे अधिक है। उन्होंने कहा, ‘इस फैसले से 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा।’
भाजपा का UPA सरकार पर हमला
पिछली सरकारों से तुलना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार में गन्ना किसानों को समय पर भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा, ‘2013-14 में रेट 210 रुपये प्रति क्विंटल था और कुल खरीद करीब 97,104 करोड़ रुपये थी। जबकि भाजपा सरकार में यह बढ़कर 1,13,000 करोड़ रुपये हो गया है। यूपीए शासन के तहत कुल खरीद 2,71,204 करोड़ रुपये थी। जबकि 2014-23 में 7,86,066 करोड़ रुपये की खरीद हो चुकी है। उस समय गन्ना किसानों को अपना भुगतान पाने के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन करना पड़ा था। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में सभी भुगतान समय पर किए गए हैं और बकाया भुगतान भी कर दिया गया है।’
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
11 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
12 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
13 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
14 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
15 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
19 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
20 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
20 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines