Top 10 assets in world: आज के समय में इंवेस्टमेंट को लेकर लोगों में अवेयरनेस देखने को मिल रही है. सबसे अच्छी बात ये भी है कि अब पुराने इंवेस्टमेंट का तरीका बदल गया है. लेकिन जमाना नया हो या पुराना, असेट्स (Assets) में निवेशकों का रुझान हमेशा से स्थाई रहा है. असेट्स वो चीजें हैं, जिसकी वैल्यू समय के साथ बढ़ती है और अगर आप इसे बेचते हैं तो आपको बेहतर रिटर्न मिलता है. 20वीं सदी के भारत में, घर, खेती की जमीन और सोने को अपनी एसेट्स का सबसे बड़ा सोर्स मानते थे. जमीन और सोने के साथ-साथ, लोग गाड़ियों जैसी चीजें भी बड़े पैमाने पर खरीदते हैं, और इन्हें असेट्स समझने की गलती कर बैठते हैं, कयोंकि इनकी वैल्यू समय के साथ बढ़ती नहीं है. बल्कि घट जाती है.
सोने के अलावा और 9 असेट्स जहां कर सकते हैं निवेश
पिछले एक साल के भीतर सोने और चांदी जैसे असेट्स ने अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है. और यही वजह है कि निवेशक अपने प्रोफाइल में सोने और चांदी को जरूर रखते हैं. लेकिन अब साल 2026 में दुनिया की सबसे कीमती असेट्स में पारंपरिक सोने, चांदी और जमीन के अलावा कमोडिटीज और मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाली कंपनियों का मिक्स भी शामिल हो गया है, जिनकी वैल्यू आज बहुत ज्यादा है. आइये आपको दुनिया की उन टॉप 10 असेट्स के बारे में बताते हैं, जो मॉडर्न टाइम में बेहतरीन रिटर्न दे रहे हैं:
1- सोना – 31.114 ट्रिलियन डॉलर
2- NVIDIA- 4.558 ट्रिलियन डॉलर
3- चांदी – 4.458 ट्रिलियन डॉलर
4- ऐपल – 3.893 ट्रिलियन डॉलर
5- अल्फाबेट (Google)- 3.797 ट्रिलियन डॉलर
6- माइक्रोसॉफ्ट – 3.556 ट्रिलियन डॉलर
7- अमेजन – 2.575 ट्रिलियन डॉलर
8- बिटक्वॉइन – 1.838 ट्रिलियन डॉलर
9- TSMC – 1.698 ट्रिलियन डॉलर
10- मेटा (Facebook)-1.665 ट्रिलियन डॉलर
बता दें कि दुनिया की सबसे कीमती एसेट्स को रैंक करने के लिए, मार्केट कैपिटलाइजेशन को मुख्य पैमाना माना जाता है. यह तरीका किसी कंपनी या कमोडिटी की कुल वैल्यू की गणना उसकी मौजूदा मार्केट कीमत के आधार पर करता है. सोना दुनिया की सबसे कीमती असेट के तौर पर लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. चांदी के बाद FAANG ग्रुप की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियां हैं, जो अपने बड़े पैमाने और प्रभाव से ग्लोबल मार्केट पर हावी हैं. उनके बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन आती है. अब इसे अमेरिका सहित कई देशों में स्वीकार किया जाता है और यह दुनिया की सबसे मूल्यवान वर्चुअल करेंसी बनी हुई है.
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
6 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
8 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
9 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
9 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
22 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines