Gold Silver Rate Today: ऐसा पहली हो रहा है जब खरमास में भी सोने और चांदी की कीमतें आसमान छूने को तैयार हैं और हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही हैं. दरअसल, खरमास में मांगलिक कार्य नहीं होते हैं, इसलिए शादी ब्याह नहीं होते. फिर भी सोने और चांदी की कीमत ताबड़तोड़ बढ़ रही है. MCX पर फरवरी कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना दोपहर 2:23 बजे तक 360 रुपये बढ़कर 138,245 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है. वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी, 1.30% यानी 2845 रुपये बढ़कर 222,498 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है.
यह भी पढ़ें : H-1B वीजा में अब इन्हें दी जाएगी प्राथमिकता; जानें नए नियम
क्यों बढ़ रहे सोने चांदी के भाव?
सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे फेड फैक्टर को एक प्रमुख कारण माना जा रहा है. लेकिन इसके अलावा, डॉलर की कमजोरी और अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव भी सोने की कीमतों में मौजूदा तेजी की वजह बन रहे हैं.
बाजार 2026 में दो रेट कट की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि महंगाई कम हो रही है और रोजगार की स्थिति नरम हो रही है. इस बीच, अमेरिका के तेल टैंकरों को ब्लॉक करने के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ गया है. इस तनाव ने सेफ-हेवन डिमांड को बढ़ाया है.
यह भी पढ़ें : क्या होगा अगर भारत, बांग्लादेश को चावल एक्सपोर्ट करना बंद कर दे?
दूसरी ओर डॉलर इंडेक्स 0.20% गिर गया है, जो लगभग तीन महीने के निचले स्तर पर है. इससे विदेशी करेंसी में सोना थोड़ा सस्ता हो गया. इसकी वजह से निवेशक जमकर खरीदारी कर रहे हैं.
आपको बता दें कि घरेलू स्पॉट सोने की कीमतें लगभग 80% बढ़ गई हैं. जबकि स्पॉट चांदी की कीमतें 145% बढ़ गई हैं. ग्लोबल ट्रेंड भी कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में, इस साल अब तक सोना 72% बढ़ा है, जबकि चांदी में 149% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.
संबंधित खबरें
10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
31 mins agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 hr agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 hr agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
3 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
4 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
16 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
20 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
22 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
23 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines