Gold Silver Price Today 31 July 2024: सोने और चांदी पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी के कम हो जाने पर रेट में बदलाव की उम्मीद लगाई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी के रेट गिरते भी दिख रहे हैं, लेकिन 10 दिनों के अंदर फिर से सोने और चांदी की कीमत में उछाल देखने को मिला है। आज यानी 31 जुलाई 2024 को सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी होती दिखी है। आइए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट जानते हैं।
Gold Silver Rate in India
सोने और चांदी की कीमत में आज यानी 31 जुलाई 2024 को बदलाव हुआ है। 24 कैरेट सोने की कीमत में 870 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके बाद लेटेस्ट रेट 68,950 रुपये की जगह 69,820 रुपये हो गए हैं। 22 कैरेट सोने की कीमत में 800 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद ताजा भाव 63,200 रुपये की जगह 64,000 रुपये है। चांदी की कीमत में सीधा 2000 रुपये बढ़ गए हैं और लेटेस्ट रेट 84,500 रुपये की जगह 86,500 रुपये प्रति 1 किलोग्राम है।
महानगरों में सोने के रेट (प्रति 10 ग्राम)
| राज्य | Gold Rate (22K) | Gold Rate (24K) |
| दिल्ली | 64150 | 69970 |
| मुंबई | 64000 | 69820 |
| कोलकाता | 64000 | 69820 |
| चेन्नई | 64200 | 70040 |
महानगरों में चांदी के रेट (प्रति किलोग्राम)
| राज्य | Silver Rate |
| दिल्ली | 91,000 |
| मुंबई | 86,500 |
| कोलकाता | 86,500 |
| चेन्नई | 86,500 |
अन्य शहरों में प्रति 10 ग्राम सोने के रेट
| शहर | 22K सोने के रेट | 24K सोने के रेट |
| बैंगलोर | 64000 | 69820 |
| हैदराबाद | 64000 | 69820 |
| केरल | 64000 | 69820 |
| पुणे | 64000 | 69820 |
| वडोदरा | 64050 | 69870 |
| अहमदाबाद | 64050 | 69870 |
| जयपुर | 64150 | 69970 |
| लखनऊ | 64150 | 69970 |
| पटना | 64050 | 69870 |
| चंडीगढ़ | 64150 | 69970 |
| गुरुग्राम | 64150 | 69970 |
| नोएडा | 64150 | 69970 |
| गाजियाबाद | 64150 | 69970 |
अन्य शहरों में प्रति किलोग्राम चांदी की कीमत
| शहर | चांदी की कीमत |
| बैंगलोर | 84,500 |
| हैदराबाद | 84,500 |
| केरल | 84,500 |
| पुणे | 84,500 |
| वडोदरा | 84,500 |
| अहमदाबाद | 84,500 |
| जयपुर | 84,500 |
| लखनऊ | 84,500 |
| पटना | 84,500 |
| चंडीगढ़ | 84,500 |
| गुरुग्राम | 84,500 |
| नोएडा | 84,500 |
| गाजियाबाद | 84,500 |
ऐसे करें सही गोल्ड की पहचान
दरअसल, 24 कैरेट का सोना शुद्ध माना जाता है। हालांकि, गोल्ड का आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल होता है और वो ही ज्वेलरी के तौर पर शुद्ध माना जाता है। आपको ज्वेलर्स द्वारा कितने कैरेट की ज्वेलरी थमाई जा रही है ये जानने के लिए आप गोल्ड पर लिखा नंबर देख सकते हैं। 750 नंबर का मतलब 18 कैरेट, 875 नंबर कैरेट का मतलब 21 कैरेट और 916 नंबर का मतलब 23 कैरेट और 999 नंबर का मतलब 24 कैरेट होता है।
ये भी पढ़ें- ITR Filing: 5 कारणों से बैंक अकाउंट में देरी से आ सकते हैं रिफंड के पैसे! जानिए
नोट- गुड रिटर्न की वेबसाइट से सोने और चांदी के रेट को साझा किया गया है। इन कीमतों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज या किसी अन्य तरह के टैक्स या चार्ज शामिल नहीं है, जिसके जुड़ने पर सोने और चांदी की कीमत में फर्क देखने को मिल सकता है।
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
7 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
8 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
9 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
10 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
11 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
12 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
14 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
15 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
15 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines