हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gold rate : सोने ने बनाया एक और र‍िकॉर्ड, क्‍या New Year से पहले 1.50 लाख पर पहुंचेगा सोने का भाव?

Gold rate today in India: नया साल आने में अब स‍िर्फ 4 द‍िन रह गए है और ऐसा लगता है क‍ि साल 2025 बीते से पहले सोना 1.5 लाख का आंकड़ा छू लेगा. जान‍िये इस बारे में एक्‍सपर्ट क्‍या कहते हैं?

विज्ञापन
सोने का भाव

Gold rate today: ग्लोबल अन‍िश्‍च‍ितताओं के बीच शु्क्रवार को MCX पर सोने की कीमतों ने एक नया र‍िकॉर्ड बनाते हुए 140465 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम का स्‍तर छू ल‍िया. हालांक‍ि सेशन खत्‍म होने से पहले सोने के भाव 139940 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर आकर स्‍थ‍िर हुए. सोने के भाव (24-carat gold rate today) की रफ्तार देखते हुए यह कहा जा रहा है क‍ि ये साल खत्‍म होने से पहले क्‍या सोने की कीमतें 1.50 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर जाएंगी ?

MCX पर फरवरी कॉन्‍ट्रैक्‍ट वाला 24 कैरट सोना आज 139940 पर है. वहीं 22 कैरट सोने (22-carat gold rate today) का भाव आज द‍िल्‍ली में 128141 प्रत‍ि 10 ग्राम है. अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में भी COMEX सोने की कीमत $4584 की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें : Year Ender : 2025 में अमेरिका नहीं, सऊदी अरब ने सबसे ज्‍यादा भारतीयों को किया डिपोर्ट

विज्ञापन

क्‍या 1.50 लाख रुपये हो जाएगी सोने की कीमत ?

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि अगर मौजूदा ट्रिगर्स बने रहते हैं, तो इस कीमती पीली धातु की कीमत जल्द ही 145000 तक पहुंच सकती है. एक्सपर्ट्स ने कहा कि एक बार क्लोजिंग बेसिस पर 145000 से ऊपर जाने के बाद MCX सोने के रेट 150000 तक पहुंचने में ज्‍यादा देर नहीं लगाएंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि नई तेजी से पहले 145000 के लेवल पर कुछ प्रॉफिट-बुकिंग हो सकती है.

चूंकि 2025 में सिर्फ तीन सेशन बचे हैं (सोमवार 29 दिसंबर; मंगलवार 30 दिसंबर और बुधवार 31 दिसंबर), इसलिए बहुत कुछ अगले ब्रेकआउट पर निर्भर करेगा. अगर ब्रेकआउट सोमवार या मंगलवार को होता है, तो 2025 में सोने की कीमतें 1.50 लाख तक पहुंचने की संभावना अभी भी ज्‍यादा है. कुछ हद तक यह चांदी की कीमतों में तेजी पर भी निर्भर करेगा, क्योंकि आजकल यह सोने की कीमतों में तेजी के लिए एक उत्प्रेरक का काम कर रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola