नई दिल्ली: सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले समय में देशभर में सोने का एक रेट होगा। देश में जल्द ही वन नेशन, वन गोल्ड रेट (Gold Rate Today) की नीति लागू हो सकती है। दरअसल देश में लंबे समय से वन नेशनल, वन गोल्ड रेट स्कीम को लागू किए जानें की मांग की जा रही है। इसी कड़ी में सरकार अब इसे लागू करने की तैयारी कर रही है। अगर ये नियम लागू हो जाते हैं तो देशभर में सोने के एक दाम होंगे।
और पढ़िए – Gold Price Update: ₹ 4500 सस्ता हुआ सोना, फटाफट करें खरीदारी वरना पड़ेगा पछताना !
जानकारों के मुताबिक बुलियन एक्सचेंज खुलने से वन नेशन वन गोल्ड रेट स्कीम शुरू करने में अब आसानी हो गई है। बुलियन एक्सचेंज खुलने के बाद ज्वेलर्स और बैंक अंतरराष्ट्रीय भाव पर ही सोने का आयात कर सकेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों पीएम मोदी ने गांधीनगर में भारत का बुलियन एक्सचेंज लांच किया। बुलियन एक्सचेंज खुलने के कई लाभ होंगे। सबसे पहली बात की इससे सोने के दाम तय करने में पारदर्शिता होगी। अब देश में सोना एक ही जगह से निकलेगा इसलिए दाम और शुद्धता का पैमाना सेट करने में आसानी होगी।
देश का अपना बुलियन एक्सचेंज खुलने से सर्राफा व्यापरी काफी खुश हैं। इसके बाद अब जल्द ही ज्वेलर्स को अंतर्राष्ट्रीय दाम पर सीधे सोना खरीदने की सुविधा मिलने लगेगी। उन्हें अब ढुलाई के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। दरअसल ट्रांसपोर्टेशन चार्ज अलग-अलग होने के कारण राज्यों में सोने के भाव में अंतर आ जाता है। बुलियन एक्सचेंज खुलने से वन नेशन वन गोल्ड रेट स्कीम लागू करने में अब आसानी हो जाएगी। बुलियन एक्सचेंज खुलने के बाद अब ज्वेलर्स और बैंक अंतर्राष्ट्रीय भाव पर ही सोने का आयात कर सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय रेट पर सोना खरीदने की सुविधा सभी व्यापारियों को नहीं दी जाएगी। बुलियन एक्सचेंज के दायरे में जो ज्वेलर्स आएंगे, केवल वही अंतर्राष्ट्रीय कीमतपर सोने का आयात कर सकेंगे। बुलियन एक्सचेंज लागू होने से व्यापारियों का फ्रेट चार्ज यानी कि ढुलाई का खर्च बचेगा, जिसके कारण सोने का दाम कम होंगे।
वन गोल्ड वन रेट स्कीम की मांग कर रहे लोगों का कहना है कि जब सोना एक ही है तो दिल्ली में अलग रेट और मुंबई में अलग रेट पर क्यों बेचा जाता है। इन लोगों का कहना है कि कश्मीर से कन्याकुमार तक एक ही दाम में सोना बिकना चाहिए। इन लोगों का कहना है कि जब सोने की शुद्धता का पैमाना एक ही होता है तो फिर सोने की कीमत राज्यों के हिसाब से अलग-अलग क्यों?
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
14 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
15 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
16 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
16 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
18 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
19 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines