Gold Rate latest update: नवरात्र से पहले सोने के दाम में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली के बाजारों में कमजोर मांग के कारण सोना 600 रुपये गिरकर 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार श्राद्ध के चलते लोकल मार्केट में सोने की मांग कम हुई है, इसलिए दिल्ली में सोने के दाम में एक ही दिन में 600 रुपये की गिरावट देखने को मिली. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 600 रुपये घटकर 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.
पिछले पिछले कारोबार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाली पीली धातु 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. इसी प्रकार 22 कैरेट सोने का भाव भी 500 रुपए घटकर 1,12,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 1,13,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था.
क्या सोना सस्ता होने की यह वजह
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के 17 सितंबर को नीति फैसले की वजह से सोने की कीमतों में बीते दिन से कमी देखने को मिली है? विश्लेषक मानते हैं कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि आने वाले दिनों में कीमतें और कम होंगी, क्योंकि इस पीली धातु की चमक बरकरार रहेगी. हालांकि अमेरिका के साथ संबंधों करा असर अगर टैरिफ पर देखने को मिलता तो इसका असर जरूर सोने की कीमतों पर देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: टैरिफ में छूट के साथ 25% पैनल्टी भी ड्रॉप कर सकता है अमेरिका, मुख्य आर्थिक सलाहकार का बड़ा बयान
लगातार दो दिन से कम हो रहे सोने के दाम
देश में पिछले दो दिनों में सोने के दामों में कमी देखने को मिल रही है. गुड रिटर्न की रिपोर्ट के मुताबिक, त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ये गिरावट हालांकि ज्यादा नहीं है, लेकिन लगातार बढ़ रहे दामों में ठहराव भी शुभ संकेत हैं. देश में आज सुबह 24 कैरेट 10 ग्राम खरा सोना 1,11,320 रुपये पर पहुंच गया, जो कल तक 11,18,600 था. 22 कैरेट गोल्ड में भी गिरावट दर्ज की गई है. कल 22 कैरेट 1 ग्राम सोना 10,255 रुपये था, जो आज 10,205 रुपये पहुंच गया है. 8 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 82,040 है जो 400 रुपये कम होकर आज 81,640 पहुंच गया है.
यह भी पढ़ें: IRCTC New Rules: जनरल टिकट बुकिंग के लिए रेलवे ने जोड़ी नई शर्त, आरक्षण के लिए आधार जरूरी
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
2 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
22 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
23 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines