Gold Price Update : इन दिनों पितृ पक्ष चल रहा है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक पितृ पक्ष के दौरान लोग दैनिक दिनचर्या के अलावे किसी बड़े चीज की खरीददारी नहीं करते हैं और ना ही कोई शुभ कार्य करते हैं। इसका असर सर्राफा बाजार पर भी देखा जा रहा है। सोने की कीमत में लगातार सातवें कारोबारी दिन बुधवार को भी गिरावट का दौर जारी रहा है। इस गिरावट के बाद 24 कैरेट गोल्ड एक बार फिर 57000 के प्रति 10 ग्राम के नीचे बिक रहा है। हालांकि आज सिल्वर चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी दर्ज कई गई। फिलहाल चांदी 67500 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है।
पिछले 7 दिनों से यूं सस्ता रहा है सोना
- 4 October 2023 (बुधवार) को लगातार सातवें दिन सोना 22 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 56653 रुपये के स्तर पर बंद हुई
- 3 October 2023 (मंगलवार) को सोना 1044 रुपये गिरावट के साथ 56675 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
- 29 September 2023 (शुक्रवार) को सोना 279 रुपये सस्ता होकर 57719 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- 28 September 2023 (गुरुवार) को सोना 456 रुपये लुढ़कर 57998 रुपये के दर पर बंद हुआ था।
- 27 September 2023 (बुधवार) को गोल्ड 479 रुपये की दर से गिरकर 58454 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
- 26 September 2023 (मंगलवार) को सोना 196 रुपये लुढ़कर 58,933 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर बंद हुआ था।
- 25 September (सोमवार) को सोना 5 रुपये प्रति 10 ग्राम की सुस्ती के साथ 59,129 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें- Gold Buying Tips : क्यों नहीं खरीदना चाहिए बिना हॉलमार्क का सोना, कैसे करें पहचान ?
पिछले 7 दिनों में चांदी की चाल
- 4 October 2023 (बुधवार) को चांदी 409 रुपये प्रति किलो की दर से उछलकर 67446 रुपये के स्तर पर बंद हुई।
- 3 October 2023 (मंगलवार) को चांदी 4,566 रुपये लुढ़कर 67037 रुपये प्रति किले के स्तर पर आकर बंद हुई।
- 29 September 2023 (शुक्रवार) को चांदी 1171 रुपये उछलकर 71,603 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
- 28 September 2023 (गुरुवार) सिल्वर 439 रुपये की नरमी के साथ 70432 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
- 27 September 2023 (बुधवार) को चांदी 627 रुपये गिरकर 70930 रुपये स्तर पर बंद हुई थी।
- 26 September 2023 (मंगलवार) को सिल्वर 1458 रुपये गिरकर 71557 रुपये लेबल पर बंद हुई थी।
- 25 September (सोमवार) चांदी 160 रुपये की सुस्ती के साथ 73015 रुपये प्रति किलो के पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़ें- Gold Buying Tips : खत्म करें Carat का कंफ्यूजन
24 से 14 Carat Gold का लेटेस्ट रेट्स
इस गिरावट के बाद बुधवार को 24 Carat सोना 56653 रुपये, 23 Carat 56426 रुपये, 22 Carat 51894 रुपये, 18 Carat 42490 रुपये और 14 Carat 33142 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। आरकतो बात दें कि MCX और इंटरनेशनल मार्केट के सोने और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश भर के बाजारों में सोने के रेट में थोड़ा अंतर दिखता है।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
IDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
23 mins agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
55 mins agoJio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
10 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
10 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
12 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
13 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
13 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
14 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
16 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines