Gold Price Today: सोने की कीमतों (Gold Price) में आज कुछ तेजी देखने को मिली। आने कुछ दिनों में इसकी चाल कैसी रहेगी, यह इस पर निर्भर करेगा कि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े कैसे आते हैं और सीरिया संकट किस दिशा में बढ़ता है। अमेरिका आज यानी 11 दिसंबर को महंगाई दर के आंकड़े जारी करेगा। इसके बाद अमेरिका का केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती को लेकर कोई फैसला लेगा।
ये फैक्टर हैं अहम
मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ रहा है। इसके अलावा, चीन ने फिर से सोना खरीदना शुरू कर दिया है। चीन का केंद्रीय बैंक पिछले कुछ महीनों से शांत था, लेकिन अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से उसने सोने की खरीदारी शुरू कर दी है। इससे Gold की डिमांड में एकदम से तेजी आने की उम्मीद है। यदि चीन पहले की तरह लगातार सोना खरीदता रहा, तो इसके दाम तेजी से भाग सकते हैं।
यह भी पढ़ें – कड़वा होगा Coffee का स्वाद, लेकिन इस कड़वाहट में भी आपके लिए छिपी है मिठास, समझिये कैसे
18 को होनी है बैठक
वहीं, अमेरिका से आने वाले आंकड़ों की बात करें, तो आज नवंबर महीने के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े जारी होंगे। इसके बाद प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) के आंकड़े रिलीज़ किए जाएंगे। 18 दिसंबर को अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी फेडरल रिजर्व की बैठक होनी है। इस बैठक में महंगाई दर के आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि ब्याज दरों में कटौती होगी या नहीं।
इस तरह होगा असर
यदि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती का फैसला लेता है, तो सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं। दरअसल, जब अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दरें घटाता है, तो डॉलर अपेक्षाकृत कमजोर हो जाता है। इससे सोने में निवेश बढ़ता है और उसकी कीमत भी चढ़ जाती है। वहीं, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी से भारतीय खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है। अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी और मजबूत अर्थव्यवस्था है, इसलिए US फेडरल रिजर्व के फैसलों का कुछ न कुछ असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
4 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines