Gold Buying Tips: भारत में जब बात आती है इन्वेस्टमेंट की तो हममें से ज्यादातर लोगों का भरोसा सोने में निवेश करने को लेकर होता है। पुराने समय से लोग शादी, त्योहार या किसी खास अवसर पर सोना खरीदना पसंद करते हैं। आलम ये है कि अब गोल्ड को लोग डिजिटली भी खरीदना भी पसंद कर रहे हैं। निवेश के मामले में हमेशा से सोना (Dhanteras 2023 Gold Buy Tips) एक अच्छा ऑप्शन माना गया है जिसे बेचकर मुनाफा होना भी तय है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि मार्केट में तीन तरह के गोल्ड होते हैं? इनमें वाइट गोल्ड, रोज पिंक गोल्ड और येलो गोल्ड शामिल हैं। तीनों में क्या अंतर (White Gold vs Yellow Gold vs Rose Gold) है और किस रंग के गोल्ड को खरीदना निवेश (Gold Investment Tips) के मामले में बेस्ट रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं।
वाइट गोल्ड, रोज पिंक गोल्ड और येलो गोल्ड में क्या है अंतर?
आमतौर पर लोग पीले रंग के सोने के बारे में जानते हैं। हालांकि, सफेद रंग और रोज पिंक रंग का सोना भी आजकल मार्केट में काफी ट्रेंडिंग है। पीले रंग का गोल्ड पूरी तरह से चमकीला होता है। रोज गोल्ड को कॉपर और शुद्ध गोल्ड के मिश्रण से तैयार किया जाता है। जबकि, वाइट गोल्ड को पीले सोने के अलावा चांदी, प्लैटिनम, पैलैडियम और निकेल के साथ रोहडियम कोटिंग से तैयार किया जाता है। इन सफेद धातुओं को मिलाने से सफेद रंग का गोल्ड बनता है।
ये भी पढ़िए- Dhanteras 2023: सोना असली है या नकली? सरकारी App से मिनटों में करें पता
वाइट, येलो और रोज पिंक गोल्ड में कौन सा ज्यादा मजबूत?
वाइट गोल्ड, रोज पिंक गोल्ड और येलो गोल्ड के बीच के अंतर को शायद आप समझ गए होंगे, लेकिन अगर आपका भी अगर ये सवाल है कि मजबूती के मामले में कौन सा सबसे बेस्ट होगा? तो आपको बता दें कि ठोस और मजबूती के मामले में रोज गोल्ड और वाइट गोल्ड बेस्ट है। पीले रंग का गोल्ड पूरी तरह से शुद्ध सोना होता है जो कि ठोस नहीं होता है। इसे ठोस बनाने के लिए दूसरे धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है। पीले गोल्ड की शुद्धता 24 कैरट से पता चलती है, इससे कम कैरट वाले सोने में दूसरे धातु मिले हुए होते हैं। गोल्ड में मिलावट होने के कारण सोने की शुद्धता कम हो जाती है और कीमत में भी कमी आती है।
वाइट, रोज पिंक और येलो गोल्ड किस में निवेश करना सही?
अब सवाल आता है कि किस तरह के सोने में निवेश करना बेस्ट है। वाइट गोल्ड, रोज पिंक गोल्ड और येलो गोल्ड तीनों ही आजकल मार्केट में लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। अगर आप फेशन के तौर पर ज्वैलरी खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए तीनों में से किसी भी तरह का सोना खरीदना सही रहेगा, लेकिन गोल्ड में निवेश करने के पीछे की वजह भविष्य में मुनाफा पाना है तो इसके लिए पीले गोल्ड को खरीदना बेस्ट है।
ये भी पढ़िए- Dhanteras 2023: ऑनलाइन गोल्ड खरीदने का है प्लान? ठगी से बचने के लिए जरूर रखें 3 बातों का ध्यान
दरअसल, वाइट गोल्ड और रोज पिंक गोल्ड दोनों को बनाने के लिए अन्य धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें सोने की शुद्ध बहुत कम होती है और बेचने के दौरान इनका मुल्य भी कम होता है। इसलिए अगर आप सोने में निवेश सिर्फ भविष्य में अच्छा रिटर्न पाने के लिए करना चाहते हैं तो 24 कैरट के पीले रंग के सोने में ही निवेश करें। सोने के बढ़ते दाम आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न दिलवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
11 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
12 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
12 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
13 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
14 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
16 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines