वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद सोने और चांदी के भाव में उछाल देखा जा रहा है. MCX पर आज दोपहर 12:20 बजे तक फरवरी फ्यूचर वाला सोना 1972 रुपये बढ़कर 137,733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी 6,914 रुपये बढ़कर 243,230 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई. एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोना गिरकर बंद हुआ था. वहीं चांदी के भाव में इजाफा देखा गया था.
हालांकि, खास बात यह है कि इस साल अब तक सोना और चांदी दोनों ही अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से नीचे हैं, जो दिसंबर 2025 में क्रमशः 140465 प्रति 10 ग्राम और 254174 प्रति किलोग्राम थे.
यह भी पढ़ें: Top 10 Oil Reserves in the World: वेनेजुएला के पास है दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार, टॉप 10 भारत कहां
सोने और चांदी के दाम पर अमेरिकी कार्रवाई का असर
बता दें कि शनिवार सुबह वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले ने पूरी दुनिया को चौंका दिया. इसके बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के अमेरिकी कदम ने भी दुनिया को झकझोर दिया. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल, ट्रुथ सोशल पर इस सफल ऑपरेशन की घोषणा की और कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर सफलतापूर्वक हमला किया है, जिन्हें उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है. यह ऑपरेशन U.S. लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया था. इसके बाद पूरा विश्व दो गुटों में बंट गया है, जिसमें एक अमेरिका को सपोर्ट कर रहा है, वहीं दूसरा उसके इस कदम को गलत बता रहा है.
इस पूरी स्थिति की वजह से निवेशकों का झुकाव सोने और चांदी जैसे सेफ हेवन मेट्स की ओर बढ़ा है, जिससे सोने के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है.
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
7 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
8 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
9 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
10 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
11 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
15 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
16 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
16 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoआज रात 9 बजे से बंद हो जाएंगे दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशन, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines