Ghaziabad-Kanpur Expressway: देश को गति देने के लिए देशभर में कई जगह पर एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में गाजियाबाद और कानपुर को जोड़ने के लिए भी एक एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। इस गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेस वे से दिल्ली-एनसीआर के तमाम यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। ये एक्सप्रेस वे 380 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा, जो 9 जिलों से गुजरेगा।
380 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे
उत्तर प्रदेश को 380 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस वे मिलने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रास्ते पर इंडस्ट्रियल सेंटर बनाए जाएंगे। पहले यह एक्सप्रेस वे 4 लेन का रहेगा, लेकिन बाद में इसे 6 लेन का कर दिया जाएगा। इससे कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। एक्सप्रेस वे का उत्तरी छोर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से जोड़ा जाएगा। वहीं, दक्षिणी छोर 62.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें: गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक मिनटों में पूरा होगा सफर! देखिए नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर का अपडेट
कितने जिले जुड़ेंगे?
इस एक्सप्रेस वे के बनने से गाजियाबाद, हापुड, बुलन्दशहर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव समेत 9 जिले जुड़ जाएंगे। वहीं, यातायात से जुड़ी जैसी परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा। अभी कानपुर से गाजियाबाद का सफर करने में लगभग 7 घंटे 30 मिनट का समय़ लगता है। जबकि, इसके बनने के बाद गाजियाबाद से कानपुर का सफर सिर्फ 5 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा, यानी सफर में 2 घंटे का समय कम हो जाएगा।
आपको बता दें कि इस एक्सप्रेस वे से हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा, क्योंकि यह एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एक्सप्रेस वे को 2026 तक पूरा किए जाने की संभावना है।
112 किलोमीटर का ग्रीन हाईवे
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण को भी मंजूरी मिल गई है। ये 112 किलोमीटर का ग्रीन हाईवे होगा, जो कानपुर के साथ करीब 96 गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम करेगा। यह पत्योरा डांडा, देवगांव, गहतौली, जलाला, पचखुरा बुजुर्ग, टेढ़ा , पंधरी, पारा, रैपुरा, इटरा, चंद्रपुरा बुजुर्ग, इंगोहटा, अरतरा, परछा, करहिया, छिमौली और मदारपुर से होकर गुजरेगा।
ये भी पढ़ें: खुशखबरी! यूपी को मिली नई सौगात, 112 KM के ग्रीन हाईवे को मंजूरी, कानपुर समेत इन शहरों को करेगा कनेक्ट
संबंधित खबरें
अंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
24 mins agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
2 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
8 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
8 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
17 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
23 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines